मध्यप्रदेश

शिवराज सरकार की नींद हमेशा देर से खुलती है,आग लगने के बाद कुआँ खोदने की बात करते है : Kamal Nath

शिवराज सरकार की नींद हमेशा देर से खुलती है,आग लगने के बाद कुआँ खोदने की बात करते है : Kamal Nath
x
भोपाल / Bhopal: सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath), शिवराज सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने लगातार ट्वीट कर सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा की शिवराज सरकार की सारी योजनाएं काग़ज़ी ,दिखावटी है। उन्होंने कहा जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिलता है। 

कमल नाथ ने कहा की शिवराज सरकार की नींद भी हमेशा देर से ही खुलती है और आग लगने के बाद ये कुआँ खोदने की बात करते है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए प्रदेश में ऑक्सीजन के उत्पादन-आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं की और जब हज़ारों लोगों की मौत हो गयी , तब नींद से जागे और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा करने लगे।

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा की प्रदेश में इलाज-बेड के अभाव में हज़ारों लोगों की मौत के बाद बेड बढ़ाने की बात करने लगे। रेमड़ेसिविर इंजेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं की ,जब इसकी कमी से हज़ारों लोगों की जाने गयी तो व्यवस्था की बात करने लगे।

उन्होंने कहा की जब लोगों की जान बचाना थी,बच्चों को बेसहारा होने से रोकना था, तब सोये रहे और बाद में वास्तविक पीड़ितों को लाभ नहीं मिलने वाली काग़ज़ी योजनाओं की घोषणा कर दी।

कमल नाथ ने कहा और अब जब पिछले 3 माह से जनता अस्पतालों की लूट-खसोट का शिकार होती रही , लूटती रही , मदद की गुहार लगाती रही ,तब सोये रहे और अब जब कोरोना के आंकड़े कम हो रहे हैं ,अस्पताल खाली हो रहे हैं तो सरकार को अस्पतालों के लिए इलाज की गाइडलाइन जारी करने की याद आयी ,बेड-इलाज के नए रेट तय किये गए। उन्होंने इसी से समझा जा सकता है इस सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story