
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- 9वीं और 11वीं का...
9वीं और 11वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, इस वेबसाइट पर देख सकते है रिजल्ट : MP NEWS

मध्यप्रदेश बोर्ड ने नौवीं और ग्यारहवीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। वहीं कोरोना वायरस के चलते रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया गया है। vimarsh.mp.gov.in मध्यप्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। पहली बार 9वीं और 11वी का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया है।
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट -सबसे पहले मध्यप्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें। -बोर्ड की वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in खोलें। -यहां आपको 9वीं और 11वीं के रिजल्ट का नोटिफिकेशन दिखेगा। - आप जैसे ही इस नोटिफिकेशन पर क्लिक करेंगे तो नया पेज खुल जाएगा। -यहां आपको अपनी जानकारी डालनी होगी। -विद्यार्थियों को अपना जिला, ब्लॉक, स्कूल और रोल नंबर सबमिट करना होगा। -इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें आप ऊपर दिए लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। यहां आप अपनी रोल नंबर, नाम, एपलिकेशन नंबर डालकर जानकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।