मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून ने दी दस्तक, बारिश से राजधानी तरबतर, 30 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं

मध्यप्रदेश में प्री-मानसून ने दी दस्तक, बारिश से राजधानी तरबतर, 30 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं
x
Madhyapradesh Pre-Monsoon News: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को रात लगभग 7ः30 बजे भोपाल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

Madhyapradesh Pre-Monsoon News: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को रात लगभग 7ः30 बजे भोपाल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

इसके अलावा छिंदवाड़ा, शाजापुर और मंदसौर, सागर जिले के खुरई में भी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जगह मौसम सामान्य रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 20 से 30 किमी की रफ्तार से हवा चली। शहर के एमपी नगर, होशंगाबाद रोड, अयोध्या नगर, कोलार, पुराना भोपाल, पिपलानी, आनंद नगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई।

प्री-मानसून ने दी दस्तक

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि यह अचानक बारिश नहीं है बल्कि प्री-मानसून गतिविधि प्रदेश में चल रही है। उनका कहना है कि यह गतिविधियां प्रदेश में मानसून आने तक चलती रहेगी।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story