मध्यप्रदेश

अंधविश्वास के चलते जल्लाद बनी मां, आधी रात को अपने पुत्र के साथ जो कुछ किया वह पढ़ कर हो जाएंगे हैरान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:36 AM GMT
अंधविश्वास के चलते जल्लाद बनी मां, आधी रात को अपने पुत्र के साथ जो कुछ किया वह पढ़ कर हो जाएंगे हैरान
x
पन्ना। अपने पुत्र की सुरक्षा के लिए मां कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन एक मां पर अंधविश्वास का साया इतना हावी गया वह जल्लाद

पन्ना। अपने पुत्र की सुरक्षा के लिए मां कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन एक मां पर अंधविश्वास का साया इतना हावी हो गया कि वह जल्लाद बन गई।

दिल दहला देने वाला यह मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का है। पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहनी में एक मां ने अंधविश्वास के चलते देवी मां को प्रसन्न करने के लिए अपने 24 वर्षीय बेटे की बली दे दी। उसने देर रात सोते समय बेटे पर कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दहशत में रहते थें ग्रामीण

बताया जा रहा है कि महिला को कई वर्षो से देवी देवता सवार होते थे औऱ इस स्थित में वह बली लेने की बात किया करती थी। जिससे परिवार व गांव के लोग हमेशा दहशत में रहते थे। महिला का इलाज भी परिजनों ने कई बार करवाया लेकिन महिला को देवी देवता आना बंद नही हुआ।

अंधविश्वास के चलते जल्लाद बनी मां, आधी रात को अपने पुत्र के साथ जो कुछ किया वह पढ़ कर हो जाएंगे हैरान

सोते समय घटना को दिया अंजाम

नवरात्रि के छठवें दिन महिला के ऊपर देवी-देवता सवार हो गए और बलि लेने की बात कर रही थी। जैसे-तैसे महिला को परिवार वालों ने शांत कराया और सब सो गए लेकिन महिला ने मौका पाते ही रात ढाई बजे घर में सो रहे अपने सगे बेटे पर कुल्हाड़ी से कई बार किए,जिससे उसका पुत्र हमेशा के लिए सो गया।

मैहर: किशोरी ने आखिर ऐसा क्या किया कि युवक ने उसी के दुपट्रटे से घोंट दिया गला, पुलिस ने किया अंधी हत्या का खुलासा..

पुलिस नें किया गिरफ्तार

पुत्र के हत्या मामले में पुलिस ने़ महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही इस घटना को लेकर गांव के लोगो में न सिर्फ दहशत है बल्कि मां के द्वारा उठाए गए अंधविश्वास में इस कदम के लिए तरह-तरह की चर्चा कर रहे है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like करे

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story