मध्यप्रदेश

प्रदेश के गृह विभाग के नये निर्देश, मंदिरों में 50 लोग को छूट, इदगाह में नही होगी सामूहिक नमाज

प्रदेश के गृह विभाग के नये निर्देश, मंदिरों में 50 लोग को छूट, इदगाह में नही होगी सामूहिक नमाज
x
Corona New Guidelines: प्रदेश सरकार ने कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए नये नियम जारी किये हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ईद के त्यौहार को देखते हुए गृह विभाग ने ईदगाह या मस्जिदों के लिए कहा है कि मस्जिद में नमाजी नमाज नहीं पढ़ सकेंगें। वहीं मंदिरों में एक समय में 50 व्यक्ति पूजा कर सकते हैं। यह व्यवस्था 31 जुलाई तक के लिए बनाई गई हैं। आगे जैसे भी हालात होगें उस हिसाब से जारी आदेशां में संशोधन किया जायेगा। 

मस्जिद में नहीं होगी नमाज

प्रदेश के गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए त्यौहारों पर कुछ कडे नियम लागू किये गये है। जारी आदेश में कहा गया है कि बकरीद पर ईदगाह या मस्जिद में नमाजी नमाज नहीं पढ़ पाएंगे।

50 लोगों को मिली छूट

जानकारी के अनुसार गृह विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि सभी धार्मिक, पूजा स्थलों में एक समय पर अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं। लेकिन यह आदेश ईदगाह पर लागू नही होगा। इसके अलावा सभी धार्मिक स्थलों पर लागू होगा। लोगों के छूट मिलने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। जैसे पूजा के लिए जाने पर शारीरिक दूरी तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

विद्यायल संचालन पर विचार

प्रदेश सरकार घटते कोरोना के मामले को देखते हुए स्कूलों का नियमित संचालन करने पर विचार कर रही हैं। आने वाले दिने में सब ठीक रहा तो पहले दौर में 26 जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 11वीं और 12वीं कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। अगस्त में एक-एक दिन स्कूल खोले जाएंगे। वहीं सब ठीक रहा तो अगस्त से दो दिन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल खोले जाएंगें। बाद में 9वीं और 10वीं की कक्षाओं के संचालन पर विचार किया जायेगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story