मध्यप्रदेश

MP Weather Update: गरज-चकम के साथ जमकर बरसे बदरा, नहीं दिख रही नौतपा की गर्मी, यहाँ बारिश के आसार

MP Weather Update: गरज-चकम के साथ जमकर बरसे बदरा, नहीं दिख रही नौतपा की गर्मी, यहाँ बारिश के आसार
x
MP Weather Update: गरज-चकम के साथ जमकर बरसे बदरा, नहीं दिख रही नौतपा की गर्मी, इन शहरो में बारिश के आसार भोपाल / Bhopal। प्रदेश में गरज-चमक के साथ आये बदरा राजधानी की शाम को सुहाना बना गये। रह-रह कर हुई बारिश में समूचा भोपाल तर बतर हो गया।

भोपाल / Bhopal। प्रदेश में गरज-चमक के साथ आये बदरा राजधानी की शाम को सुहाना बना गये। रह-रह कर हुई बारिश में समूचा भोपाल तर बतर हो गया।

बे मौसम हो रही बरसात लोगों को जहां गर्मी से थोडी राहत दे रही है तो वहीं किसानोे के माथे पर चिंता की लकीरे साफ दिख रही हैं।

किसनों का मानना है कि अगर नौतपा में बारिश होती हैै तो ऐसे में बारिश की सम्भावना कम ही रह जाती है।

रविवार साम के समय खराब हुए मौसम में भोपाल के साथ ही सागर और होशंगाबाद में बारिश हुई।

वही आने वाले दो दिनो में इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की सम्भावना जताई जा रही है।

कहीं पेड़ गिरे तो कही ओले पडे़

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 5 बजे के बाद होशंगाबाद रोड, अयोध्या नगर, एमपी नगर, कोलार समेत कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। शाम 6 बजे कोलार कई इलाकों में ओले भी गिरे।

तेज हवा चलने से भोपाल-नागपुर हाईवे पर पेड़ गिरा गया। इसकी वजह से लंबा जाम लग गया। जबलपुर मंे बारिश होने की जानकारी नहीं मिल रही है।

वहां दिन भर बादलों का डेरा रहा। वहीं इंदौर, रीवा और ग्वालियर में मौसम सामान्य रहा।

उमस से मिली राहत

बारिश के पहले बादलों ने आसमान में अपना डेरा जमा लिया था। जिससे भारी उमस रही।

लेकिन बरिश होने के साथ ही लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई।

17 तक प्रदेश में आयेगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगर 31 मई से 1 जून के बीच अगर मानसून केरल पहुंच जाता है तो 17 जून तक मध्यप्रदेश में उसके पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ताऊ ते और यास तूफान मानसून के लिए लिए अनुकूल रहे। इसकी वजह से तय समय पर मानसून के आने की संभावना है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story