मध्यप्रदेश

विदिशा के गंजबसौदा में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरे बच्चे को बचाने में गिरे 2 दर्जन लोग, 4 के शव बरामद

विदिशा के गंजबसौदा में दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरे बच्चे को बचाने में गिरे 2 दर्जन लोग, 4 के शव बरामद
x
Vidisha Ganj Basoda News / विदिशा गंज बसौदा न्यूज़ : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदशा (Vidisha) के गंजबसौदा (Ganj Basoda) में दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के दौरान 2 दर्जन से ज्यादा लोग कुएं में जा गिरे। यह हादसा लाल पठार गांव (lal Pathar Gaon) का बताया जा रहा हैं। हादसे के तुरंत बाद सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तथा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच कर राहत ओर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि कुएं में गिरे 15 से ज्यादा लोगों के बचा लिया गया है तो वहीं अन्य को बचाने बचाव कार्य चल रहा है। घटना की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री को होते ही वह अधिकारियों से जानकारी लेने में जुट गये तो वही मंत्री विश्वास सारंग के मौके पर भेजा गया हैं। 

गिर गया था बच्चा

गंजबसौदा (Ganj Basoda ) के लाल पठार गांव में गुरुवार शाम एक बच्चा कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए कुएं के पास भारी भीड़ जमा हो गई। गांव के कई लोग बच्चे के बचाने के लिए कुएं में उतर भी गये। लेकिन देखने वालों भीड लगातार बढती ही जा रही थीं।

भरभरा कर ढह गई कुएं की मेड़

कई बार ते धक्का मुक्की भी हुईं जिसके बाद लोगों को कुएं के भीटे से बाहर जाने के लिए कहा गया लेकिन लोग नही हटे। कुएं की मेड़ भीड़ का बोझ सहन नहीं कर पाई और वह भरभरा कर ढह गई। इसके चलते 2 दर्जन से ज्यादा लोग कुएं में गिर गए। इनमें से कुछ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जबकि 1 दर्जन से ज्यादा लोग अब भी कुएं में फंसे हैं।

मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

घटना की जानकारी होते ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने जिले के एसपी और कलेक्टर से घटना के सम्बंध में जानकारी एकत्र की। वही बाद में जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को घटना स्थल जाने के लिए कहा गया है। सीएम स्वयं ही घटना के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

4 के शव बरामद, बढ सकती है मृतकों की संख्या

राहत में लगी टीम ने 4 लोगों के शव कुएं से निकाले लिए हैं। मलवे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका हैं। अब भी वहां रेस्क्यू चल रहा है। रात ज्यादा होने से बचाव कार्य में काफी परेशानी हो रही है। बताया में रेस्क्यू में लगा ट्रैक्टर भी पलट गया। जिसमे बचाव दल के तीन लोग घायल हो गये हैं। उन्हे भी इलाज के लिए हस्पताल ले जाया गया हैं।

CM ने की मुआवजा देने की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। घायलों का मुफ्त इलाज भी किया जाएगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story