मध्यप्रदेश

MP Kisan app: किसानों के लिए सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, कर दी ऐसी व्यवस्था स्वयं दर्ज करें गिरदावरी

mp bjp
x
MP Kisan App: गिरदावरी दर्ज न होना किसानों के लिए एक बड़ी समस्या थी.

Meri Girdawari, Mera Adhikar: किसानों के लिए खुशी की बात है कि अब उन्हें गिरदावरी दर्ज करने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। क्योंकि सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि किसान अपनी गिरदावरी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। बाद में पटवारी दर्ज गिरदावरी का सत्यापन करेंगे। गिरदावरी दर्ज न होना किसानों के लिए एक बड़ी समस्या थी जिसका सहज और सरल हल सीएम शिवराज (CM Shivraj Singh Chouhan) निकालते हुए " मेरी गिरदावरी- मेरा अधिकार" नामक पोर्टल (Meri Girdawari, Mera Adhikar portal) पर दर्ज कर सकते हैं।

ऐसे दर्ज करें गिरदावर

Girdawari Kaise Darj Karen: बताया गया है कि किसान अगर अपनी से गिरदावरी दर्ज करना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले एमपी किसान ऐप (MP Kisan App) पर जाना होगा। यह गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एमपी किसान एप में (MP Kisan App) " मेरी गिरदावरी- मेरा अधिकार" पर जाकर गिरदावरी दर्ज की जा सकती है। साथ ही इसमें कई सुविधाएं मौजूद हैं जिसका आप लाभ उठा सकते हैं।

साथ ही बताया गया है कि खाता जोड़ने के लिए प्लस ऑप्शन पर क्लिक करें इसके पश्चात जिला, तहसील, ग्राम, खसरा आदि का चयन कर अपने खाते को जोड़ें।

अगर किसी कारण बस आपका खेत का रकबा दर्ज नहीं है तो और उस में बोई गई फसल सो नहीं कर रही तो इसके लिए भी व्यवस्था दी गई है। इसके लिए बताया गया है कि आप अगर दर्ज फसल से असहमत है तो बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित रहकर लाइव फोटो के साथ दर्ज कर सकते हैं।

15 अगस्त अंतिम डेट

E-Girdawari Rajistration Last Date: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि मेरी गिरदावरी मेरा अधिकार ने अपनी फसल से संबंधित सारी जानकारी एमपी किसान एप डाउनलोड कर जारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई गिरदावरी को अपनाने के लिए 15 अगस्त तक रजिस्टर कर सकते हैं।

अन्य कई सुविधाएं मिलेंगी

E-Girdawari Facilities: जानकारी के अनुसार किसान ऐप पर लॉगिन कर आप फसल का स्व-घोषणा, दावा आपत्ति ऑप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं। किसान ऐप के माध्यम से आप फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और किसान ऋण के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story