मध्यप्रदेश

MP : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन, चिरायु अस्पताल में चल रहा था उपचार

Aaryan Dwivedi
1 Jun 2021 9:39 AM GMT
MP : पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन, चिरायु अस्पताल में चल रहा था उपचार
x
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का सोमवार की रात निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि श्री शर्मा वर्ष 1993 में 10वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसी कार्यकाल में उन्हें उत्कृष्ट विधायक के लिए पुरस्कृत किया गया था। इसके बाद वे वर्ष 1998ए 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक बनते रहे।

लगातार चार बार विजयी शर्मा उमा भारती के कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाए गए। इस दौरान वे खनिज और जनसंपर्क विभाग के मंत्री रहे। बाबूलाल गौर की सरकार में उन्हें खनिज और संस्कृति मंत्री बनाया गया। वहीं शिवराजसिंह चौहान की सरकार में वे उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे।

वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकिट ना देकर उनके छोटे भाई उमाकांत शर्मा को टिकिट दिया था। जो जिले में सबसे अधिक मतों से विजयी हुए। पूर्व मंत्री शर्मा के निधन की खबर फैलते ही पूरे विदिशा जिले में उनके समर्थकों में शोक की लहर फैल गई। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में भी वे महाराज या गुरुजी के नाम से जाने जाते थे।

Next Story