मध्यप्रदेश

MP : प्रदेश की जेलों में कोरोना का कहर, 300 से ज्यादा कैदी संक्रमित

MP : प्रदेश की जेलों में कोरोना का कहर, 300 से ज्यादा कैदी संक्रमित
x
भोपाल/ Bhopal : कोरोना के कहर से क्या आम लोग क्या खास, कोई अछूता नही है। वही कोरोना का संक्रमण जेलों में बंद कैदियो तक पहुंच चुका है। उसे में सरकार परेशान है तो वहीं कैदियों से ओवर लोड जेलों को खाली करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जेलों में बंद 300 कैदी कोरोना से संक्रमित हैं। 

जेलों में बंद हैं क्षमता से अधिक कैदी

जानकारी के अनुसार जेलों में क्षमता से अधिक कैदी होने के चलते संकट दिनों दिन और बढ़ता जा रहा है। जेल प्रशासन कोरोना के इस संक्रमण को रोकने प्रयासरत है। रोगी कैदियों की जहां जांच की जा रही है ंवहीं उन्हे जेल के अंदर ही अलग रखा जारहा है। साथ में अन्य कैदियो को इस सम्बंध में सर्तक किया जा रहा है।

पेरोल पर छोड़े जा रहे कैदी

जेल प्रशासन जेलों में कैदियो की संख्या कम करने के लिए उन्हे पैरोल पर छोड़ा है। इससे कैदियों की संख्या में कमी तो हुई है लेकिन इससे भी बडी समया यह हो रही है कि जितने कैदियों को पैरोल मिली, उससे अधिक संख्या में नए कैदी जेल में आ चुके हैं।

131 जेलों में बंद 50 हजार कैदी

प्रदेश की जेलों पर अगर नजर दौडाई जाय तो पता चलता है कि प्रदेश की 131 जेलों में करीब 50 हजार कैदी सजा काट रहे हैं। जबकि जेलों की क्षमता मात्र 28 हजार की है। कैदियों की संख्या कम करने 4500 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया। वहीं कोरोना काल में 8 हजार नये बंदी जेल पहुंच गए।

Next Story