मध्यप्रदेश

MP : वृद्धाश्रम में हुआ कोरोना विस्फोट 40 में 18 संक्रमित मिले, ऑक्सीजन लेवल 90 के नीचे

MP : वृद्धाश्रम में हुआ कोरोना विस्फोट 40 में 18 संक्रमित मिले, ऑक्सीजन लेवल 90 के नीचे
x
इंदौर (Indore) । देश के साथ ही प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन कोरेाना नये आंकडे बनाने में लगा हुआ है। इस कडी में शहर के वृद्धाश्रम में कोरोना का विस्फोट हो गया। राज शांति आशियाना वृद्धाश्रम एयरपोर्ट रोड में रहने वाले 40 वृद्धों की कोरेाना जांच की गई जिसमें 18 पाॅजिटिव आये हैं। वही कई वृद्धों की आक्सीजन लेवल 90 से कम पाया गया है। उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

बीमार होने की मिली थी जानकारी

एसडीएम पराग जैन के बताए अनुसार वृद्धों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी प्र्र्र्रशासन को मिली। जिसके बाद डॉक्टर्स की टीम जांच के लिए भेजी गई। साथ ही सभी का कोरेाना जांच करने सैंपल लिए गये।

एयरपोर्ट रोड पर राज शांति आशियाना वृद्धाश्रम में 40 बुजुर्ग रहते हैं। इनमें से 18 पॉजिटिव मिले। 13 बुजुर्गों को कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। वहीं 3 का आक्सीजन लेबल कम होने से उन्हे चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

लगातार जल रही चिताएं

देश में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैंै। हलत यह है कि शोसल मीडिया में आये दिन तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमें कोरोना से पीड़ित रोगी अस्पताल के बाहर दम तोड़ रहे हैं। श्मशान घाटों में चितांए लगातार जल रही हैं। कई जगह तो शवों को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

Next Story