मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : ट्रेन से कट गए पति-पत्नी, सीमा विवाद के कारण नहीं आई पुलिस, शवों को रौंदती रही ट्रेनें 

Aaryan Dwivedi
7 Jun 2021 5:05 PM GMT
मध्यप्रदेश : ट्रेन से कट गए पति-पत्नी, सीमा विवाद के कारण नहीं आई पुलिस, शवों को रौंदती रही ट्रेनें 
x
नरसिंहपुर / Narsinghpur: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर से एक अजीब व मानवता शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी ले मुताबिक नरसिंहपुर के ग्राम शाहपुर निवासी पति-पत्नी का विवाद हुआ। विवाद में गुस्सा इस कदर सर चढ़ गया की वे भूल गए की वे रेलवे ट्रैक पर लड़ रहे है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ी बात यह है कि उन्हे मालगाड़ी के आने की आवाज भी उन्हें नहीं सुनाई दी। और नतीजन माल गाडी उन्हें रौंद कर निकल गई।

उसके बाद लगातार उनके शवों को कई बार ट्रेनों द्वारा रौंदा गया क्युकी उनके शवों को वहां से नहीं हटाया गया।

पुलिस बल को दी गई जानकारी, पर कोई न आया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना की जानकारी रेल पुलिस बल और सिटी पुलिस दोनों को दी गई। लेकिन सीमा विवाद के चक्कर में दोनों में से कोई न आया।

और नतीजन कई ट्रैन उनके शवों के ऊपर से निकलती गई और रौंदती गई। बाद में रेलवे पुलिस वहां पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी।

क्या कह रही है पुलिस

मीडिया से बात करते हुए ASI GRP वीके दुबे ने जानकारी दी मृतकों की शिनाख्त किया गया है। उन्होंने बतया जांच में पता चला कि दोनों आधार कार्ड बनवाने के लिए करेली आए थे।

ASI ने बताया की अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनके बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था और वह ट्रेन की चपेट में कैसे आए।

Next Story