एंटरटेनमेंट

पैसों की किल्लत से परेशान शगुफ्ता अली पहुंची डांस दीवाने शो, माधुरी ने की आर्थिक मदद

Manoj Shukla
9 July 2021 10:25 AM GMT
पैसों की किल्लत से परेशान शगुफ्ता अली पहुंची डांस दीवाने शो, माधुरी ने की आर्थिक मदद
x
एक्ट्रेस शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) पैसों की तंगी से लम्बे समय से जूझ रही हैं। इसके अलावा वह कई बीमारियों से भी परेशान है। शगुफ्ता के (Shagufta Ali) आर्थिक तंगी के बारे में जैसे बाॅलीवुड सितारों को जानकारी हुई कई सितारे मदद के लिए आगे आए है।

एक्ट्रेस शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) पैसों की तंगी से लम्बे समय से जूझ रही हैं। इसके अलावा वह कई बीमारियों से भी परेशान है। शगुफ्ता के (Shagufta Ali) आर्थिक तंगी के बारे में जैसे बाॅलीवुड सितारों को जानकारी हुई कई सितारे मदद के लिए आगे आए है। हाल ही में शगुफ्ता डांस दीवाने 3 के मंच पर पहुंची। इस शो को माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया एवं धर्मेश बतौर जज होस्ट कर रहे हैं। शो में हाल ही में अनिल कपूर मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो को भारती सिंह एवं उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे हैं।

कई सालों से हैं फ्री

शो में पहुंचकर शगुफ्ता ने अपनी आप बीती सुनाई। जिसे सुनकर शो में मौजूद लोग काफी दुखी हुए। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उन्हें किन हालातों से गुजरना पड़ा है। यह वही जानती हैं। करियर के 32 साल बेहद ही शानदार गुजरे। इस दौरान उन्होंने जमकर स्ट्रगल किया। फैमिली को भी सम्हाला। लेकिन पिछले 4 साल से काम न मिलने की वजह से उनकी आर्थिक हालत बेहद ही खराब हो गई है। अब पैसों की तंगी की वजह से वह कई तरह के मुश्किलातों का सामना कर रही हैं।

बीमारी ने तोड़ा

एक्ट्रेस बताती है कि उन्हें बीमारी ने तोड़कर रख दिया है। अगर बीमारियों की चपेट में वह न आती तो शायद यह दिन भी न देखना पड़ता। एक्ट्रेस का कहना है कि कुछ समय पहले उन्हें पैरों में तकलीफ हो गई। इसके बाद डायबिटीज जैसे बीमारी की वजह से आंखों में भी काफी इफेक्ट हुआ। इन चार ालों में बीमारी ने उन्हें तोड़कर रख दिया। वह कहती है कि इंडस्ट्री मेरा घर हैं। यहां मैंने 36 साल गुजारे।

मिले 5 लाख

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जब एक्ट्रेस की दर्दभरी दांस्ता डांस दीवाने शो में मौजूद लोगों ने सुनी सभी भावुक हो गए। इस दौरान माधुरी स्टेज पर पहुंची हैं और उन्हें ढांढ़स बंधाती हैं और डांस दीवाने टीम की ओर से 5 लाख का चेक दिया। जिस पर शगुफ्ता कहती है कि मेरे पास धन्यवाद के अलावा कोई शब्द नहीं है।

बीमारी में भी नहीं हारी हिम्मत

शगुफ्ता (Shagufta Ali) बताती है कि बीमारी में भी वह हिम्मत नहीं हारी। बीमारी के दरम्यान भी उन्होंने काम किया। लेकिन पिछले चार सालों ने उनकी कमर तोड़कर रख दी। इस दौरान उन्हें काम नहीं मिला। जिससे उनकी आर्थिक हालत बिगड़ती गई और बीमारियों ने भी उन्हें परेशान कर रखा।

Next Story