राष्ट्रीय

Cyclone 'Yaas' : इस तारीख तक ओडिशा-बंगाल के तटों से टकरा सकता है तूफ़ान 'यस', इन राज्यों में अलर्ट जारी

Cyclone Yaas : इस तारीख तक ओडिशा-बंगाल के तटों से टकरा सकता है तूफ़ान यस, इन राज्यों में अलर्ट जारी
x
Cyclone Yaas News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवाती तूफ़ान 'यस' (Cyclone Yaas) के 26 मई तक ओडिशा तट से टकराने की संभावना है। 

Cyclone Yaas News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवाती तूफ़ान 'यस' (Cyclone Yaas) के 26 मई तक ओडिशा तट से टकराने की संभावना है।

विभाग के अनुसार इसके चलते इसलिए भुवनेश्वर के कुछ इलाको में बारिश हुई। विभाग ने आने वाले दिनों भुवनेश्वर में गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है।

बन रहा है Low Pressure Area :

IMD के अनुसार 22 मई के आसपास उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है, यह एक भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है। जिसे चक्रवात 'यस' नाम दिया गया है। चक्रवाती तूफ़ान Yass 26 मई की शाम के आसपास ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों तक पहुंचने की भविष्यवाणी की गई है।

Alert पर ये राज्य

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को पूर्वी तट के पास के राज्यों को चक्रवात यास के लिए खुद को तैयार करने के लिए कहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, राजेश भूषण ने राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप के प्रशासक सभी तटीय जिलों में तत्काल प्रबंधन करने को कहा गया है।

यहाँ कहर बरपाएगा चक्रवाती तूफ़ान Yaas

जानकारी के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और 24 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है, जिसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 मई की सुबह के आसपास ओडिशा पश्चिम बंगाल के तटों के पास पहुंचने की संभावना है।

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात के प्रभाव के अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी तट के जिलों में व्यापक बारिश हो सकती है जो बाढ़ का कारण बन सकती है।

मछवारों के लिए अलर्ट जारी

ICG (Indian Coast Gaurd) ने संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से मछुआरों को संवेदनशील बनाने और बंदरगाह में मौजूद मछली पकड़ने वाली नौकाओं का लेखा-जोखा रखने का अनुरोध किया है और एक करीबी संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

तटरक्षक आपदा राहत दल नावों, लाइफ बॉय और लाइफजैकेट के साथ आपदा प्रतिक्रिया कार्यों को शुरू करने के लिए स्टैंडबाय हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story