मध्यप्रदेश

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल
x
भोपाल / Bhopal। लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के साथ ही आम जरूरत की चीजों की कीमतों से जनता परेशान है।

भोपाल / Bhopal। लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के साथ ही आम जरूरत की चीजों की कीमतों से जनता परेशान है।

प्रदेश सरकार द्वारा इस बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने कोई प्रयास नही किया जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को प्रदेश में कांग्रेस (Congress) हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस पार्टी दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत के विरोध में सरड पर है। कांगेस के नेताओं का कहना है कि जनता परेशान हैं लेकिन प्रदेश की सरकार को महंगाई से परेशान जनता नही दिख रही है।

एक साल पहले भी लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस ने विरोध जता चुके हैं। कांग्रेस के नेता विधानसभा तक साइकिल से गए थे।

वर्तमान समय में हालात बेहद चिंताजनक है। हालत यह है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है।

प्रदेश की राजधानी में पेट्रोल के दाम 104.7 रुपए हो गया है। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी हैं।

बात अगर रीवा की करें तो यहा पेट्रोल के दाम 109 रूपये के करीब पहुुंच चुका है। प्रदेश के साथ ही देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story