रीवा

पेट्रोल पम्पों में कांग्रेस जनों ने दिया धरना, कहा कमरतोड़ महंगाई नही चलेगी

पेट्रोल पम्पों में कांग्रेस जनों ने दिया धरना, कहा कमरतोड़ महंगाई नही चलेगी
x
रीवा / Rewa। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस सांकेतिक प्रदर्शन कर रही है।  प्रदेश सहित रीवा में भी कांग्रेस का आंदोलन देखा गया है। शहर के सभी पेट्रोल पंपों सहित जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस जनों द्वारा सरकार को जगाने एवं बढ़े हुये दामों का विरोध कर रही है।

रीवा / Rewa। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस सांकेतिक प्रदर्शन कर रही है।

प्रदेश सहित रीवा में भी कांग्रेस का आंदोलन देखा गया है। शहर के सभी पेट्रोल पंपों सहित जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस जनों द्वारा सरकार को जगाने एवं बढ़े हुये दामों का विरोध कर रही है।

मंहगाई नही चलेगी

कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण भगत एवं शहर अध्यक्ष गुरूमीत सिंह मंगू के नेतृव में कनोडिया पेट्रोल पंप में प्रदर्शन किया गया। उन्होने कहा कि सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती मंहगाई नही चलेगी।

खास तौर से पेट्रोलियम पदार्थो में जिस तरह से भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ाई है, उससे हर आदमी पस्त हो गया है। वाहनों के तेल हो या फिर घर में उपयोग होने वाले ऑयलो के दाम आसमान छू रहे है। इससे सीधा घर की रसोई पर असर पड़ रहा है।

कथनी और करनी में फर्क

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक तरफ भाजपा सरकार कहती है कि उनकी पार्टी गरीबो की हमदर्द है तो वही दूसरी तरफ कमरतोड़ मंहगाई देकर दो वक्त के भोजन पर डाका डाल रही है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story