लाइफस्टाइल

Chanakya niti : इन महिलाओं से हमेशा बनाएं रखें दूरियां, नहीं तो पड़ सकता है भारी

Manoj Shukla
30 July 2021 9:19 PM GMT
Chanakya niti : इन महिलाओं से हमेशा बनाएं रखें दूरियां, नहीं तो पड़ सकता है भारी
x
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञाता थे। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति के सफल होने का मंत्र बताया हैं। आचार्य की बताई गई बातें आज की पीढ़ी के लिए एकदम सटीक बैठती हैं।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञाता थे। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति के सफल होने का मंत्र बताया हैं। आचार्य की बताई गई बातें आज की पीढ़ी के लिए एकदम सटीक बैठती हैं। आचार्य की बातों को अगर जीवन में उतार लिया जाए तो तमाम तरह की मुश्किलों से सामना किया जा सकता है।

उनकी बातें सदियों से प्रेरणास्त्रोत रही हैं। ऐसे में आचार्य ने कुछ विशेष स्वभाव वाली महिलाओं का जिक्र भी नीति शास्त्र में किया हैं। इन महिलाओं से वह सदैव लोगों को दूर रहने की सलाह देते हैं। तो चलिए जानते हैं किन स्वभाव वाली महिलाओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

दुष्ट स्वभाव वाली स्त्री

आचार्य का मत हैं कि दुष्ट स्वभाव वाली स्त्रियों से पुरूषों को हमेशा दूरी बनाकर चलना चाहिए। क्योंकि खराब स्वभाव वाली स्त्रियों का खर्चा उठाना पुरूषों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

स्वार्थी स्त्री

जो महिलाओं का स्वभाव स्वार्थी हो, अथवा वह सिर्फ अपना ही फायदा देखती हैं उनसे पुरूषों को हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। क्योंकि इनका जब तक आपसे स्वार्थ है तभी तक आपके पास हैं। स्वार्थ निकलते ही यह आपसे किनारा कर लेंगी। जो दुख का कारण बनेगा।

संस्कारविहीन स्त्री

आचार्य का मत है कि जो स्त्री संस्कारविहीन है और वह दिखने में भले ही कितनी सुन्दर हो, उससे हमेशा दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि संस्कारविहीन स्त्री पग-पग में दुख का कारण बनती हैं। इसलिए सुन्दरता देखकर कभी शादी-ब्याह नहीं करना चाहिए।

आचार्य कहते है कि सच्ची एवं संस्कारी स्त्री वह है जो धार्मिक हो, कामकाज में निपुण हो, सत्यनिष्ठ एवं पति के प्रति वफादार हो। फिर चाहे वह दिखने में भले ही सुन्दर न हो, लेकिन उसका संस्कार उसे पग-पग पर यश दिलाता है।

Next Story