भोपाल

भोपाल : कांग्रेस द्वारा भू-माफिया कहे जाने पर सिंधिया ने किया पलटवार: कहा जो नए-नए महाराजा बने है वो दें जवाब, मेरी सम्पत्ति तो है वर्षो पुरानी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
भोपाल : कांग्रेस द्वारा भू-माफिया कहे जाने पर सिंधिया ने किया पलटवार: कहा जो नए-नए महाराजा बने है वो दें जवाब, मेरी सम्पत्ति तो है वर्षो पुरानी
x
भोपाल। प्रदेश में इस समय चुनावी सरगर्मी हैं। जिसके चलते जुबानी जंग काफी तेज हैं। कांग्रेस जहां भाजपा पर दोष मढ़ रही है। तो वहीं भाजपा कांग्रेस पर। दोनों ही

कांग्रेस द्वारा भू-माफिया कहे जाने पर सिंधिया ने किया पलटवार: कहा जो नए-नए महाराजा बने है वो दें जवाब, मेरी सम्पत्ति तो है वर्षो पुरानी

भोपाल। प्रदेश में इस समय चुनावी सरगर्मी हैं। जिसके चलते जुबानी जंग काफी तेज हैं। कांग्रेस जहां भाजपा पर दोष मढ़ रही है। तो वहीं भाजपा कांग्रेस पर। दोनों ही पार्टियों के लोग एक-दूसरे का जमकर विरोध कर रहे हैं।

हाल ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय कांग्रेस सरकार जमकर निशाना साध रही हैं। हाल ही में एक बयान में कांग्रेसी नेता द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भू-माफिया बताया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ज्योतिरादित्य ने कहीं जगह अवैध भूमियों में कब्जा किया। जहां पर निर्माण कार्य कराकर किराए आदि का लेन-देन किया जा रहा हैं।

ज्योतिरादित्य ने किया पलटवार

चुनावी सभा सम्बोधन के दौरान भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कांग्रेस पर जमकर पलटवार किए। श्री सिंधिया ने कहा कि मेरी सम्पत्ति तो 300 साल पुरानी हैं।

MP में 90% स्कूल बिना पीने के पानी के नल, 40% बिना बिजली चल रहे – UDISE

मैं यही सवाल उन लोगों से करना चाहता हूं जो नए-नए महाराजा बने हैं। आगे श्री सिंधिया ने कहा कि हां मैं एक विशेष परिवार में जन्मा हूं, तो क्या यह मेरी गलती हैं। अगर मेरी गलती है तो इसे मैं स्वीकार करता हूं। जवाब वह लोग दें जो नए-नए महाराज बने हैं।

पार्टी छोड़ने के बाद से निशाने पर सिंधिया

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से कांग्रेस पार्टी छोड़ी है तभी से वह कांग्रेसी नेताओं के निशाने पर हैं। कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार उन पर कई तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं। अब तक कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता उन्हें आड़े हाथों ले चुके हैं। अब हाल ही में श्री सिंधिया पर भू-माफिया का आरोप कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाया गया है। जिस पर श्री सिंधिया ने पलटवार किया है।

एमपी उप चुनाव: कमलनाथ के अहंकार के चलते गिरी सरकार: तोमर

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story