भोपाल

Bhopal Crime: घर का दरवाजा खुला पाकर घुसा युवक, दृष्टिहीन महिला से किया रेप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:20 AM GMT
Bhopal Crime: घर का दरवाजा खुला पाकर घुसा युवक, दृष्टिहीन महिला से किया रेप
x
Bhopal Crime: घर का दरवाजा खुला पाकर घुसा युवक, दृष्टिहीन महिला से किया रेपBhopal Crime : लॉकडाउन के दौरान शाहपुरा इलाके में एक शर्मसार करने

Bhopal Crime: घर का दरवाजा खुला पाकर घुसा युवक, दृष्टिहीन महिला से किया रेप

Bhopal Crime : लॉकडाउन के दौरान शाहपुरा इलाके में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक दृष्टिहीन महिला बैंक अफसर के साथ गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपित ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपित बालकनी के रास्ते महिला के घर में घुसा और उसको डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपित वारदात के बाद महिला के घर से मोबाइल भी चोरी कर साथ ले गया था।

इंदौर: मृतक थाना प्रभारी के परिजनों को 50 लाख और पत्नी को SI पद पर नौकरी, सीएम ने किया ऐलान

आरोपित जाते-जाते महिला के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गया था। घटना के बाद महिला डिप्रेशन में हैं। उसने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को कॉल कर बुलाया। घटना के समय महिला अकेली थी। उसका पति और परिवार राजस्थान में फंसे है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। फिलहाल आरोपित का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

शाहपुरा थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के अनुसार इलाके में एक 53 साल की दृष्टिहीन महिला तीन मंजिला अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर रहती है। वह एक बैंक में अफसर है। उनके पति लॉकडाउन होने से पहले राजस्थान गए थे। लॉकडाउन के बाद से वह वहीं घर पर ही रुक गए थे। महिला इन दिनों घर पर अकेली ही रह रही थी।

China का वुहान शहर बनता जा रहा INDORE : Jeetu Patwari

गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब साढ़े तीन बजे उनकी बालकनी के रास्ते कोई अज्ञात व्यक्ति कमरे में घुसा। जहां पर उसने महिला को डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित वारदात के बाद महिला के घर से उनका मोबाइल फोन लेकर गया और जाते जाते बाहर से दरवाजा बंद करके गया।

आरोपित के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास पड़ोस के लोगों महिला के घर पहुंचे और दरवाजा खोला। पड़ोसियों ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। लॉकडाउन के बाद से पूरे इलाके में घटना के बाद से सनसनी फैल गई और पुलिस के प्रति आक्रोश है।

अब तक 45 से पूछताछ

दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने बिल्डिंग में आने वाले दूध वितरक और अन्य करीब 45 लोगों से पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई अहम जानकारी नहीं मिली। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, लेकिन उसमें संदेही की तस्वीर धुंधली दिख रही है। महिला के चोरी गए मोबाइल फोन की लोकेशन भी पता की जा रही है। उधर, शनिवार को महिला के पति भी राजस्थान से भोपाल आ गए हैं।

शाहपुरा के एक अपार्टमेंट में रहने वाली दृष्टीहीन महिला अफसर के साथ गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। दरिंदगी के बाद आरोपित घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। वह महिला का मोबाइल फोन भी चोरी कर ले गया। घटना के बाद से ही 53 वर्षीय पीड़िता भयभीत होने के साथ ही अवसाद ग्रस्त हो गई है।

महिला की हालत बिगड़ी

वारदात के बाद दिव्यांग महिला का मेडिकल कराने ले जाते वक्त उनकी तबियत बिगड़ गई। वह डिप्रेशन में चली गई थी। वह पुलिस के सवालों के जबाव देना नहीं दे पा रही थी।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story