भोपाल

Coronavirus: इटली एवं इराक़ से आ रहें MP के छात्रों समेत 500 लोगों को Bhopal में Quarantine करने की तैयारी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:18 AM GMT
Coronavirus: इटली एवं इराक़ से आ रहें MP के छात्रों समेत 500 लोगों को Bhopal में Quarantine करने की तैयारी
x
Coronavirus: इटली एवं इराक़ में फंसे MP के 500 लोगों को रेस्क्यू कर Bhopal लाया जाएगा एवं यही सभी को Quarantine करने की तैयारी है

Coronavirus: इटली एवं इराक़ में फंसे MP के 500 लोगों को रेस्क्यू कर Bhopal लाया जाएगा एवं यही सभी को Quarantine करने की तैयारी है

MP के 500 छात्र-छात्राएं और अन्य ऐसे लोग जो इटली एवं ईरान जैसे देशों में फंसे हुए हैं, उनका रेस्क्यु किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष विमान से इन्हें Bhopal लाया जाएगा। Bhopal के थ्री ईएमई सेंटर में इनके लिए 500 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। जहां इन्हें 14 दिन तक Quarantine किया जाएगा। इतना ही नहीं अगर इस बीच किसी में कोरोना के लक्षण दोबारा दिखाई देते हैं तो उन्हें 28 दिन तक यहां Isolate किया जाएगा।

इसके बाद स्वस्थ्य होने पर इन्हें रवाना किया जाएगा। दरअसल, Bhopal सहित प्रदेश के करीब 500 लोग पढ़ाई के लिए या फिर टूरिस्ट वीजा पर ईरान और इटली गए हुए थे, लेकिन अचानक Lockdown होने के कारण वे वापस नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर केंद्र सरकार इन्हें भारत वापस लाने की तैयारी कर रही है।

एक विशेष विमान द्वारा इन्हें भारत लाया जाएगा। इसमें से एक विमान MP के Bhopal में भी उतरेगा। इसके लिए सेना के कैंप में इन्हें आईसोलेट करने की व्यवस्था की गई है। पहले तो यह विशेष विमान 22 मार्च तक Bhopal आने वाला था, लेकिन भारत सरकार की स्वीकृति न मिलने से फिलहाल मामला अटका हुआ है। अब दो अप्रैल तक इस फ्लाइट के Bhopal पहुंचने की उम्मीद है। इनके लिए सेना के अधिकारियों की सतर्क निगरानी में आईसोलेट किया जाएगा।

कमेटी में Bhopal कलेक्टर शामिल

इधर, विशेष विमान से आने और इन्हें आइसोलेट करने की तैयारियों के लिए सेना के अधिकारियों सहित Bhopal कलेक्टर की सदस्यता में कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी इन 500 लोगों की सतर्कता से निगरानी करेगी और इन्हें स्वस्थ्य होने तक यहां रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें उनके घर के लिए रवाना किया जाएगा। कलेक्टर Bhopal तस्र्ण पिथोड़े ने बताया कि विशेष विमान से इन्हें लाने की तैयारी है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story