मध्यप्रदेश

Balaghat : नक्सलियों का हथियार सप्लायर पुलिस के कब्जे में, उगल रहे राज, दो संदेही गिरफ्तार

Balaghat : नक्सलियों का हथियार सप्लायर पुलिस के कब्जे में, उगल रहे राज, दो संदेही गिरफ्तार
x
Balaghat Borwan Jungle Naxal News : पुलिस ने हाल के दिनों में नक्सलियों के हथियार पहुंचाने वाले गिरोह के सदस्यों को पकडा था। जिनसे पूछताछ में दो अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की बताए स्थन पर जब छापामार कार्रवाई की तो दोनों आरोपी मौके से पकड़ लिए गये। आरोपियों के पास से काफी मात्रा में हथियार बरामद किये गये है। पुलिस उनसे पूछताछ कर हथियारों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस की गिरफत में आये इन सप्लायरों से एक बडे गिरोह का पर्दाफास हो सकता है।

Balaghat Borwan Jungle Naxal News : पुलिस ने हाल के दिनों में नक्सलियों के हथियार पहुंचाने वाले गिरोह के सदस्यों को पकडा था। जिनसे पूछताछ में दो अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की बताए स्थन पर जब छापामार कार्रवाई की तो दोनों आरोपी मौके से पकड़ लिए गये।

आरोपियों के पास से काफी मात्रा में हथियार बरामद किये गये है। पुलिस उनसे पूछताछ कर हथियारों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस की गिरफत में आये इन सप्लायरों से एक बडे गिरोह का पर्दाफास हो सकता है।

बोरवन के जंगल में होता था सौदा

जानकारी के अनुसार नक्सली महाराष्ट्र गोंदिया (Maharashtra Gondia) के रास्ते किरनापुर (Kirnapur) के बोरवन (Borwan) के जंगल में हथियार सप्लायरों से मुलाकात कर हथियार लिया करते थे। साथ ही सप्लायर उन्हे हथियार के साथ ही जरूरी समान भी पहुंचाया करते थे। नक्सली सप्लायरो को समय पर सामान पहुंचाने पर मुह मांगा ईनाम दिया करते थे।

पुलिस को पता चला कि हथियार पहुचाने के मामले में कई राज्यों में गिरोह के सदस्य सक्रिय है। सप्लायर जंगल के रास्ते हथियार राजस्थान से महाराष्ट्र बोरवन के जंगल तक पहुंच रहे थे। यहां से सीधे नक्सलियों तक हथियार पहुंचाने का काम कुछ स्थानीय कर रहे थे।

पुलिस को मिले कई अहम सुराग

पुलिस की पकड़ में आये हथियार सप्लायर गिरोह के 8 सदस्यों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पुजिस को उनसे कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस और जानकारी एकत्र कर अन्य आरोपियो तक पहुंचने के प्रयास में है। माना जा रहा है कि पुलिस इस गिरीह के माध्यम से कई बडे नक्सलियों तक पहुंच पायेगी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story