मध्यप्रदेश

एक चिनगारी खाक हुआ ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और 50 बीघा की फसल

विदिसा। फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर से निकली एक चिंगारी ने किसान को तबाह बर्बाद कर दिया। खेत में लगी आग में 50 बीघा खेत में खडी फसल स्वहा हो गई। वही खेत में कटाई के दौरान मौजूद ट्रैक्टर, और हार्वेस्टर जलकर खाक हो गया। वही इस घटना की जानकारी होने के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसनों के साथ है। वह किसानों की मदत करेंगे। 

कृषि मंत्री ने कहा किसानों देंगे मुआवजा

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने इस आगजनी की जानकारी होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि वह किसानों के साथ है। किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। प्रदेश सरकार किसान भाइयों, की इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है।

आग लगते ही किसान ने उठाई हसिया

आग लगते ही बिना देरी किये किसान फसल काटने हंसिया उठाकर काम में लग गया। लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसान लगी आग को नहीं रोक पाया। किसान को बचाने लोगों ने उन्हे खेत से बाहर निकाला। काफी प्रयास के बाद भी लोग आग को नही रोक पाये।

फसल के साथ जला हार्वेस्टर और ट्रैक्टर

बताया जाता है किसान विजय करण हार्वेस्टर की मदद से फसल कटवा रहे थे। उसी हार्वेस्टर की एक चिंनगारी से फेली आग में 50 बीघा की फसल जलकर खाक हो गई। वही इस हादसे में हार्वेस्टर और उसके साथ चल रहा ट्रैक्टर भी जल कर खाक हो गया।

देर से पहुंचा फायर ब्रिगेड

कटाई के दौरान मौजूद किसान आग बुझाने की कोशिश की। लोगों ने हरे पेड की टहनियो को तोडकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सब नाकाफी रहा। वही लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले बहुत देर हो गई, खेत की फसल, हार्वेस्टर और ट्रैक्टर जल गए।

Next Story