मध्यप्रदेश

Rewa : सिरफिरे की करतूत, युवती को घोंप दिया चाकू...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
Rewa : सिरफिरे की करतूत, युवती को घोंप दिया चाकू...
x
Rewa : सिरफिरे की करतूत, युवती को घोंप दिया चाकू... रीवा / Rewa News : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को सिरफिरे युवक ने

Rewa : सिरफिरे की करतूत, युवती को घोंप दिया चाकू…

रीवा / Rewa News : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को सिरफिरे युवक ने चाकू घोप दिया। उसे गम्भीर अवस्था में इलाज के लिये संयज गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मउगंज थाना ( Muaganj ) के दुबगंवा निवासी पुष्पेन्द्र द्विवेदी युवती के घर बुधवार की शाम पहुचा था। उस समय युवती घर में अकेली थी। इसी बीच वह चाकू मार कर फरार हो गया।

एक तरफ प्यार का मामला

Rewa : सिरफिरे की करतूत, युवती को घोंप दिया चाकू...

युवती के एक तरफा प्यार में युवक ने उस पर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि घटना की शाम वह घर में घुसकर युवती पर घर से भागने का दबाब बना रहा था। उसने जब जाने से इंकार कर दिया तो वह चाकू मारकर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

काफी समय से कर रहा था परेशान

युवती को दिल देने वाला सिरफिरा युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। जानकारी के तहत वह अक्सर उससे मिलने गांव आता था। उसे जबरदस्ती साथ में चलने आदि का दबाब बना रहा था। बुधवार को तो वह हद ही पार कर दिया। जब उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया है।

पुलिस कर रही तलाश

युवती पर चाकू से किये गये हमले की सूचना पर पुलिस हमलाबर युवक की तलाश कर रही है। वही पीड़िता के स्वस्थ होने पर उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई करेगी।

रेत कारोबारी से लूट, पैसे आभूषण ले गये बदमाश… : Rewa Crime News

बाजार से घर पहुचा युवक, लगा लिया फांसी, अस्पताल में मौत.. : Rewa News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story