भोपाल

सेना के जवान का ऐसा स्वागत कभी नही देखा, घर आए जवान का जमीन पर नहीं पडने दिया पैर, किया....: MP NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
सेना के जवान का ऐसा स्वागत कभी नही देखा, घर आए जवान का जमीन पर नहीं पडने दिया पैर, किया....: MP NEWS
x
सेना के जवान का ऐसा स्वागत कभी नही देखा, घर आए जवान का जमीन पर नहीं पडने दिया पैर, किया....: MP NEWS सेना से रिटायर होकर आये जवान का गांव के

सेना के जवान का ऐसा स्वागत कभी नही देखा, घर आए जवान का जमीन पर नहीं पडने दिया पैर, किया….: MP NEWS

भोपाल (MP NEWS) । सेना से रिटायर होकर आये जवान का गांव के लोगों ने ऐसा स्वागत किया कि इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। गांव के लोगों ने उस जवान के घर आने पर उसके पैर जमीन पर नहीं पड़ने दिया। लोगों ने इसके लिए अपनी हथेली जमीन पर बिछा कर स्वागत किया। गांव के लोगों का यह प्यार देखकर जवान भी द्रवित हो गया।

Indore : ITI में प्रवेश के लिए बढ़ाई गई तिथि

17 वर्ष देश की सेवा के बाद वह अपने घर आया था। ऐसे दृष्य मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जीरन गांव में देखने को मिला। जीरन गांव में पैदा हुए नायक विजय सिंह रिटायर होकर गांव आये थे। गांव के लोगों ने उनके आने के पहले ही सारी योजना तय कर ली थी।

जवान विजय सिंह के आने की सूचना मिलते ही सभी ने उनके पैर के नीचे अपने हांथ बिछा दिये और विजय से उन हांथों में पैर रखकर चलने के लिए कहा और गांव के एक प्रशिद्ध मंदिर लेजाकर दर्शन करवाए।

सेना के जवान का ऐसा स्वागत कभी नही देखा, घर आए जवान का जमीन पर नहीं पडने दिया पैर, किया....: MP NEWS

वहीं गांव वालों का यह प्रेम देखकर जवान विजय सिंह काफी भावुक हुए। उन्होने कहा कि मै 17 वर्ष तक देश की सेवा की है। उनके गांव जीरन के 60 लोग वर्तमान समय में सेना मेें सेवा दे रहे हैं। विजय ने कहा कि वह चाहते हैं कि और भी कई गांव के लोग सेना में जांए इसके लिए वह सैनिक पाठशाला खोलने के लिए काम कर रहे है। इस पाठशाला से गांव के नौजवानों को भर्ती होने में काफी मादत मिलेगी।

उन्होने बताया कि वह देश के कई राज्यों में रहकर सेवा दिये है। जिसमें जम्मू और कश्मीर, लेह, लद्दाक, अरूणांचल प्रदेश, हिमांचल प्रदेश तथा जयपुर प्रमुख स्थानो में से एक है। उनका कहना है कि उनकी सेना में भर्ती 3 जनवरी 2004 को हुई थी। उन्होने प्रशिक्षण बंगलूरू में प्राप्त किया था।

Video : दिग्विजय सिंह ने पीयूष गोयल को कहा कॉरपोरेट के प्रवक्ता कहा, दिल्ली में नहीं मुंबई में कृषि कानूनों का हुआ मसौदा तैयार..

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story