मध्यप्रदेश

तारा एवं वंदना को रीवा महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:47 AM GMT
तारा एवं वंदना को रीवा महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली : REWA NEWS
x
तारा एवं वंदना को रीवा महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली : REWA NEWS रीवा शहर की अध्यक्ष बनी तारा त्रिपाठी जिन्हें शहर के 1

तारा एवं वंदना को रीवा महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली : REWA NEWS

रीवा (REWA NEWS) । रीवा शहर की अध्यक्ष बनी तारा त्रिपाठी जिन्हें शहर के 1 से 22 वार्ड तक की जिम्मेदारी दी गई है इसी तरह वंदना श्रीवास्तव शहर अध्यक्ष बनी है जिनको 23 से 45 वार्ड तक की शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने उपरोक्त नियुक्तियां की है ज्ञातव्य है कि वन्दना श्रीवास्तव और तारा त्रिपाठी दोनों ही लगातार कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करती रही है ।

मध्यप्रदेश कक्षा-5वीं एवं 8वीं के छात्र-छात्राएं स्वाध्यायी परीक्षा के लिये करें ऑनलाइन आवेदन : MP NEWS

महिला कांग्रेस मे विभिन्न पदों पर काम करने का बड़ा अनुभव रहा है वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में महिलाओं की सशक्त भूमिका है दोनों ही रीवा शहर की महत्वपूर्ण महिलाएं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करेंगे । शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दोनों बहने के कुशल मार्गदर्शन में महिलाएं सशक्त होंगी सामर्थवानऔर संपन्न बनेंगी ।

शुभकामनायें संपूर्ण जिले के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वंदना और तारा की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है और शुभकामनाएं दी हैं महिला कांग्रेस की कार्य भाग प्रदेश अध्यक्ष कविता पांडे पूर्व विधायक विद्यावती पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबीता साकेत महामंत्री गीता मासी प्रदेश उपाध्यक्ष रामा दुबे जी प्रदेश उपाध्यक्ष सरोजिनी मिश्रा सेवा दल के अध्यक्ष अनामिका दुबे, प्रदेश सचिव ममता तिवारी, महामंत्री प्रभा पांडे महामंत्री, आशा पांडे, योगिता सिंह, नेहरा सिंह, ममता सिंह सहित महिला कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं ।

लोकायुक्त ने की कार्यवाही, 4 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर पकड़ाया : PANNA NEWS

चाची के बाद मासूम भतीजी के साथ रेप, कर दी हत्या, जेल से आया था घर..: MP NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story