मध्यप्रदेश

सतना : महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की निकाली अर्थी, बढ़ी कीमतों पर जताया विरोध

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:46 AM GMT
सतना : महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की निकाली अर्थी, बढ़ी कीमतों पर जताया विरोध
x
सतना / Satna News। रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की अर्थी निकालकर विरोध जताया। महिलाओं ने सिविल लाइन चैराहे

सतना : महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की निकाली अर्थी, बढ़ी कीमतों पर जताया विरोध

सतना / Satna News। रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों को महिलाओं ने रसोई गैस सिलेण्डर की अर्थी निकालकर विरोध जताया। महिलाओं ने सिविल लाइन चैराहे में बढ़ी गैस की कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं चूल्हे में चाय पकाई। प्रदर्शन कर रहीं गरीब महिलाओं ने कहा कि पहले केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त सिलेण्डर वितरित कर लोगों को सुविधा भोगी बना दिया और लूटने का काम किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण गरीब रिफिल कराने में असमर्थ है।

यह भी पढ़े : सतना : बदमाश सक्रिय पुलिस निष्क्रिय, दफन हो रहीं लूट की घटनाएं…

लिहाजा अब लकड़ी-कंडा ही उनका सहारा है। महिलाओं ने कहा कि सरकार गरीबों के साथ धोखा कर रही है। गैस सिलेण्डर मिल जाने के कारण लोग मवेशी पालना भी कम कर दिया था, जिससे उनके पास कंडे का भी अभाव है। तो दूसरी ओर बढ़ी कीमतों के कारण गैस भराना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में गरीबों के सामने भोजन पकाने की समस्या खड़ी हो गई है। महिलाओं ने सरकार से बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की है।

सतना : सीवर लाइन के निर्माण ने शहर को नर्क बना दिया

यह भी पढ़े / Satna News : सतना : पेड़ से टकराया ट्रक, चालक फंसा

Satna News : सतना में अब तक 3516 व्यक्तियों को लगा कोविड-19 का टीका

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story