मध्यप्रदेश

MP News : सेल्फी का शौक पड़ा भारी, 30 फिट उपर से गिरी छात्रा, डाक्टरों के अनुसार हालत..

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:46 AM GMT
MP News : सेल्फी का शौक पड़ा भारी, 30 फिट उपर से गिरी छात्रा, डाक्टरों के अनुसार हालत..
x
धार / MP News : मध्य प्रदेश के धार जिले के मंडू शहर में स्थित जहाज महल की दीवार पर बैठकर सेल्फी लेना एक छात्रा को भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के

MP News : सेल्फी का शौक पड़ा भारी, 30 फिट उपर से गिरी छात्रा, डाक्टरों के अनुसार हालत..

धार / MP News : मध्य प्रदेश के धार जिले के मंडू शहर में स्थित जहाज महल की दीवार पर बैठकर सेल्फी लेना एक छात्रा को भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ा और वह 30 फिट नीचे जा गिरी। सिर तथा शरीर के कई अंगों में गहरी चोट होने से इलाज कर रहे डाक्टरो के अनुसार छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के कोदड़ गांव स्थित सेंट अन्ना स्कूल की छात्राएं मंडू घूमने गई थी। मंडू का जाहाल महल ऐतिहासिक विरासतो में से एक है। यहां हजारो की तादात मे लोग घूमने के लिए आते हैं। साथ ही महल की उपरी छत पर चढकर लेागों द्वारा अक्सर फोटो खीचा जाता है। ऐसा ही घूमने आई छात्रा तथा उसके साथी कर रही थी।

Gwalior : रैली में गये किशोर की एक्सीडेट में मौत, मां ने कहा जबरन ले गया था बेटे को, दर्ज हो..

घटना के वक्त मौजूद लोगों अनुसार 19 साल की महिमा पुत्री गजानंद पटेल जहाज महल की छत पर सेल्फी ले रही थी। दीवार के करीब होने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिर। छात्रा जिस जगह गिरी वहां काफी पत्थर पडे हुए थे। जो उसके सिर तथा पेट में लग गये। चोट गहरी होने से काफी खून बहने लगा। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे के आसपास की बताई जा रही हैं।

घटना के तुरंत बाद छात्रा के लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज कर रहे डा. चांदनी का कहना है कि लड़की को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति काफी नाजुक है। छात्रा की हालत को देखते हुए उसे धार के लिए रेफर कर दिया गया है।

अब MP में शराब बिक्री भी ऑनलाइन, ड्राफ्ट तैयार, मंजूरी मिलते ही हो जायेगा लागू

MP : नाबालिग का अपहरण कर किया बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP : किसानों के लिए खुशखबरी, इस वर्ष गेहूं से पहले शुरू हो जायेगी चना, राई, मसूर की..

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story