मध्यप्रदेश

गरीब सवर्णों का ख्याल रखेगी सरकार, मध्यप्रदेश में सवर्ण आयोग का गठन जल्द....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
गरीब सवर्णों का ख्याल रखेगी सरकार, मध्यप्रदेश में सवर्ण आयोग का गठन जल्द....
x
गरीब सवर्णों का ख्याल रखेगी सरकार, मध्यप्रदेश में सवर्ण आयोग का गठन जल्द....रीवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

गरीब सवर्णों का ख्याल रखेगी सरकार, मध्यप्रदेश में सवर्ण आयोग का गठन जल्द….

रीवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक बडी घोषणा कर दी। सीएम ने कहा था कि अब गरीब सवर्णों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनके लिए भी गरीबी के आधार पर सवर्ण आयोग का गठन किया जायेगा। जैसे अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग आयोग है।

मुख्यमंत्री की घोषणा का असर, टैप वाटर सप्लाई योजना पर कार्य शुरू, अधिकारियों पहुंचे मौका : Singrauli News

पीटीएस ग्राउंड रीवा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि गरीबी कसी भी वर्ग में हो सकती है। गरीब सवर्ण भी प्रदे्रश की ही जनता है। समाज का कल्याण तथा विकाश तभी होगा जब हर वर्ग के लोगों का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि, सामान्य वर्ग का भी हर योजना पर पूरा हक है इस वजह से प्रदेश की सरकार ने निर्णय लिया है कि अब गरीब सवर्ण जाति के लोगों के लिए सवर्ण आयोग का गठन किया जाएगा। जिससे उनके हक और अधिकारो की रक्षा की जा सके। सरकार यह वायदा इस जन सभा में कर रही है इसे हर हाल में पूरा किया जायेगा।

गरीब सवर्णों का ख्याल रखेगी सरकार, मध्यप्रदेश में सवर्ण आयोग का गठन जल्द....

उन्होने कहा कि आज सामाजिक विषमता दूर करने के लिए सवर्ण आयोग का होना आति आवश्यक है। आज सामान्य वर्ग का गरीब व्यक्ति है उसके भी अधिकारो का हनन हो रहा है। लेकिन सवर्ण आयोग के गठन हो जाने से उनके आधिकारों को भी संरक्षण प्राप्त होगा। उनका कहना था कि गरीब सवर्णों के लोगों को सभी लाभ दिए जाएंगे यह प्रदेश सरकार का संकल्प है।

रीवा: मादक पदार्थ अभियान, सोहागी पुलिस ने पकड़ी 13 पेटी कोरेक्स सिरफ…

7 बार फेल फिर आठवीं बार में बनी वायुसेना अफसर, इनका जूनून सुन आप भी रह जाएंगे दंग…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story