भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की मनचलों-बदमाशों को ऐसी सजा देंगे कि जमाना याद रखेगा...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की मनचलों-बदमाशों को ऐसी सजा देंगे कि जमाना याद रखेगा...
x
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की मनचलों-बदमाशों को ऐसी सजा देंगे कि जमाना याद रखेगा...भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान रविवार को

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की मनचलों-बदमाशों को ऐसी सजा देंगे कि जमाना याद रखेगा…

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भोपाल के मिंटो हाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां बालिकाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि बदमाशों एवं मनचलों को मध्यप्रदेश में ऐसी सजा दी जाएगी कि जमाना याद रखेगा।

MP : मंत्री के काफिले में शामिल स्कार्पियो ने युवक को कुचला

उन्होंने कहा कि बेटी से गलत करने वाले राक्षस हैं, ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना पर आधारित नाटिका भी देखी। जिसमें जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी प्रस्तुत की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुति की सराहना की गई।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की मनचलों-बदमाशों को ऐसी सजा देंगे कि जमाना याद रखेगा...

मुख्यमंत्री ने सभी को मंच पर बुलाया

मुख्यमंत्री द्वारा बालिकाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। वहीं शीला दाहिमा द्वारा गाए गए गीत जीने दो की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन से की गई। मुख्यमंत्री द्वारा पंख पत्रिका का विमोचन किया गया एवं वन स्टाप सखी सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ 46 लाख छात्रवृत्ति अंतरित की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री प्रभूराम चैधरी उपस्थित रहे।

रीवा : राजकुमार शर्मा मप्र कर्मचारी कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष बनाए गए

सिर्फ कलेक्टर ही कर सकेंगे ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्त, मिले अधिकार : MP NEWS

रीवा के सरकारी डॉक्टरों के हाल! बेहतर इलाज चाहिए तो अस्पताल नहीं, उनके क्लिनिक जाइये…

इंदौर पहुंचे कमलनाथ: 1000 ट्रैक्टर के साथ निकाली गई रैली, कहा भाजपा किसानों को समझ नहीं….

सतना में गैंगरेप मामला: स्कार्पियों मे मिले सीमेन के धब्बे, आरोपियों का हुआ डीएनए टेस्ट…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story