मध्यप्रदेश

MP : अवैध शराब बंद कराना नहीं बल्कि दिखाना है, जानिए कैसे चल रही कार्रवाई

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
MP : अवैध शराब बंद कराना नहीं बल्कि दिखाना है, जानिए कैसे चल रही कार्रवाई
x
MP News : मुरैना में जहरीली शराब कांड के बाद से अवैध शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को प्रतिदिन नए ठिकाने मिल रहे हैं।

MP : अवैध शराब बंद कराना नहीं बल्कि दिखाना है, जानिए कैसे चल रही कार्रवाई

MP News : मुरैना में जहरीली शराब कांड के बाद से अवैध शराब को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को प्रतिदिन नए ठिकाने मिल रहे हैं। पुलिस 10-20 डिब्बे सामने रखकर फोटो खिंचवाकर यह बता रही है कि भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब पुलिस 10-20 डिब्बे रखकर फोटो न खिंचवाती हो। क्या यही है अवैध शराब रोकने का अभियान। अभियान तो अवैध शराब बंदी के खिलाफ है न कि प्रदर्शन पर। लेकिन पुलिस शराब के पिक्चर प्रदर्शन पर काम कर रही है। यही नहीं उच्च अधिकारियों से शाबासी भी ले रहे हैं। पुलिस के इस अभियान से अवैध शराब के कारोबार में कितनी लगाम लगी यह कोई नहीं जानता।

यह भी पढ़े : MP : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के बदले नियम, छात्रों और शिक्षकों के लिए है जानना जरूरी, पढें खबर…

असलियत तो यह है कि जहां से शराब पुलिस पकड़ रही है, यदि दूसरे दिन जांच की जाय तो फिर शराब मिल जाएगी। यदि पुलिस ईमानदारी से कार्रवाई करे तो अवैध कारोबार चल ही नहीं सकता, फिर अवैध कारोबार के नाम पर अभियान किस बात का है। जिले भर में पुलिस का अभियान चल रहा है लेकिन गांव-गांव में शराब मिल जाएगी। मनगवां क्षेत्र में नजर दौड़ाई जाय तो धवैया, मढ़ी, रामपुर, कठेरी आदि गांवों में ाड़ल्ले से शराब मिल जाएगी। अवैध शराब को लेकर ग्रामीण कई बार पुलिस से शिकायत करते रहते हैं लेकिन पुलिस ऐसे लोगों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी जिससे शराब का अवैध कारोबार गांव-गांव फैल चुका है। जो सबकी कमाई का जरिया बन चुका है, ये बंद होने वाला नहीं है।

बीते दिवस की पुलिस कार्रवाई पर एक नजर

MP News :  अवैध शराब बंद कराना नहीं बल्कि दिखाना है, जानिए कैसे चल रही कार्रवाई

बीते दिवस ग्राम गढ़वा में रावेंद्र सिंह गोड़ के मकान से 2 लीटर कच्ची मदिरा, ग्राम पहाड़ी निरपत सिंह में मानवती साकेत के मकान से 150 किलोग्राम लाहन, सुजाता साकेत के मकान से 240 किलोग्राम लाहन, सुनीता साकेत के मकान से लाहन, ग्राम सरहैया में विमला साकेत के मकान से 20 किलोग्राम लाहन, रीना साकेत के मकान से 15 लीटर कच्ची शराब, ग्राम छुहिया में रीता लोनिया के मकान से 5 लीटर कच्ची मदिरा, ग्राम बहेराडाबर में अरुणलोनिया की दुकान से 3 लीटर कच्ची मदिरा बरामद की।

शराब पकड़े इन जाॅबाजों का रहा योगदान

मनोज बेलवंशी, अभिमन्यु पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, बृजकिशोर वर्मा, रमागोविंद सिंह, घनश्याम सिंह, सरोज शुक्ला, उमाकांत तिवारी, महेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, विद्या सिंह आदि शामिल रहे।

यहाँ क्लिक करें : 35-65% off on Sportswear Adidas, Reebok, Puma and more

अन्य MP न्यूज़ :

MP News : कांग्रेसियो पर पुलिस ने बरसाई लाठी, छोड़े अश्रु गैस के गोले..

सतना : सड़क पर दौड़ती रही स्कार्पियों, वाहन के अंदर होता रहा रेप,चार लोगो ने युवती से की दरिंदगी MP News…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story