मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी हुई तेज, कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर सभी विभागों को किया जा रहा व्यवस्थित

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:45 AM GMT
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी हुई तेज, कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर सभी विभागों को किया जा रहा व्यवस्थित
x
इस सूचना को भोपाल से रीवा पहुंचते ही कमिश्नर, कलेक्टर तथा सभी विभागों के आला अधिकारी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी हुई तेज, कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर सभी विभागों को किया जा रहा व्यवस्थित

रीवा। संभागीय मुख्यालय का दर्जा प्राप्त रीवा में 2021 का गणतंत्र दिवस कुछ खास होने वाला है। कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर सभी विभागों को चमकाने का काम जोरों पर चल रहा है। बता दे कि इस बार गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान करने वाले हैं। इस सूचना को भोपाल से रीवा पहुंचते ही कमिश्नर, कलेक्टर तथा सभी विभागों के आला अधिकारी मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी हुई तेज, कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर सभी विभागों को किया जा रहा व्यवस्थित

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौर पर रीवा आ रहे हैं। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्यअतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर तैयारी कर रहा हैं। गणतंत्र दिवस का 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल होगा। समारोह एसएएफ ग्राउंड में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री का आगमन 25 जनवरी को साम के समय होगा। वह पहड़िया स्थित कचरा शोधन संयंत्र को लोकार्पण करेंगे। वही और भी लेाकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रीवा में शहरी आवास योजना के हितग्राहियांे को मुख्यमंत्री द्वारा चाभी वितरण किया जायेगा। वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में नगर निगम द्वारा तैयार की गई शहर विकाश योजना की जानकारी लेंगे।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री किसी भी कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसलिए सभी विभाग प्रमुखो को अपने कार्यालय व्यवस्थित करने के नर्देश कलेक्टर द्वारा दिया गया है। साथ ही विभाग मे हितग्राही मूलक मूलक योजनाओं को शीघ्रता के साथ निराकरण करने के लिए कहा गया हैं। आने जाने वाले मार्गाे के मरम्मती करण का कार्य जोरों पर चल रहा है। वहीं कलेक्टर कार्यालय में भी रंगरोगन का कार्य चल रहा हैं।

Petrol – Diesel Price in Rewa / सबसे मंहगा पेट्रोल-डीजल रीवा में, जानिए क्या है आज के दाम

सतना : फर्जी डीआईजी बनकर युवक ने थाना प्रभारी से कराई जी-हुजूरी, फिर खुली पोल

रीवा : शासकीय भूमि किये गये अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

गणतंत्र दिवस 2021 : रीवा में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, लेंगे परेड की सलामी

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story