मध्यप्रदेश

MP : इस अधिनियम को हटाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
MP : इस अधिनियम को हटाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति
x
भोपाल। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग MPPSC ने वर्ष 2021 में होने वाली सरकारी परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी कर दिया है। जिसके तहत राज्य सेवा परीक्षा म

भोपाल। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग MPPSC ने वर्ष 2021 में होने वाली सरकारी परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी कर दिया है। जिसके तहत राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC 2021) में मुख्य परीक्षा 21 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए 11 जनवरी से 9 फरवरी तक आवेदन लिये जाएंगे।

बताया जा रहा है कि आवेदन वही उम्मीदवार भर सकेंगे जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास की है। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा से अनुसूचित जाति व जनजाति और सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम को हटाने पर आपत्ति जाहिर की है।

MP : इस अधिनियम को हटाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति MPPSC 2021

पूर्व मुख्यमंत्री ने की यह मांग

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखकर दोनों अधिनियम को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि आयोग ने वर्ष 2019 की परीक्षा में इन दोनों अधिनियम को पाठ्यक्रम में शामिल किया था। लेकिन 2021 में आयोजित की जा रही परीक्षा से हटा दिया गया है। जबकि दोनों अधिनियम को पाठयक्रम में शामिल किया जाना आवश्यक है।

इंदौर राशन माफिया पर लगी रासुका, गरीबो के राशन में घोटाला कर किया था 79 लाख का गबन..

ज्ञात हो अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 में अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्य के विरुद्ध किये गये अपराधों के निवारण के लिये अधिनियम है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story