मध्यप्रदेश

MP: कर्मचारियों को समय पर मिले पदोन्नति ,सेवानिवृत्ति पर हो एकमुश्त भुगतान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
MP: कर्मचारियों को समय पर मिले पदोन्नति ,सेवानिवृत्ति पर हो एकमुश्त भुगतान
x
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को तय नियमों और समय सीमा के भीतर पदोन्नति का लाभ मिल पाना कठिन होता जा रहा है। कर्मचारियों को वेतन

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को तय नियमों और समय सीमा के भीतर पदोन्नति का लाभ मिल पाना कठिन होता जा रहा है। कर्मचारियों को वेतनमान और क्रमोन्नत जरूर मिल जाती है लेकिन पदोन्नति नहीं मिल पाती इस स्थिति से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वाकिफ है।

यही कारण है कि उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी विभागों के कर्मचारियों को पात्रता अनुसार जल्दी पदोन्नति दी जाए। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों को पात्रता अनुसार शीघ्र पदोन्नति दी जाए इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग बिना विलंब के नियमानुसार सर्व सम्मत हल निकाल कर कार्यवाही करें अब इस कार्य में और अधिक विलंब नहीं होना चाहिए.

MP: कर्मचारियों को समय पर मिले पदोन्नति ,सेवानिवृत्ति पर हो एकमुश्त भुगतान

MP : इस अधिनियम को हटाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारी यह ना लिखें कि निर्देश जारी किए गए यह बताएं कि क्या कार्य हुआ है केवल कनिष्ठ कार्यालय को निर्देश जारी करना वरिष्ठ कार्यालय का दायित्व नहीं है कार्य सुनिश्चित कराना भी जरूरी है.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि मध्य प्रदेश की अन्य देशों की स्थिति संपत्तियों की नियमित रूप से देखभाल की जाए तथा इन पर कब्जे ना हो ध्यान रखा जाए बताया गया है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अनुशंसा के अनुरूप मध्य प्रदेश प्रबंधक विभाग का गठन कर लिया गया है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story