महात्मा गांधी और गोडसे को लेकर लड़ रहे नेता, क्या है कारण : MP NEWS
भोपाल। राजनीति में कभी मंदिर, तो हिंदू-मुस्लिम तो कभी महात्मा गांधी और गोडसे को लेकर राजनीति करने वाले एक दूसरे पर कीचड़ उछालते रहते हैं। एक बार फिर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर नाथूराम गोडसे को देश भक्त कह दिया तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नागवार गुजरा और उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहना अच्छा नहीं है।
झाबुआ में कड़कनाथ पर गहराया संकट, मिले H5N1 वायरस, यह मानव के लिए भी है काफी खतरनाक
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे की तुलना देशभक्त से की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देशभक्तों के साथ बुरा व्यवहार करती आ रही है। वहीं भगवा आतंकवाद जैसे शब्द का प्रयोग करती है। इससे बुरा क्या हो सकता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे के पक्ष में आई हैं।
इससे पहले भी 2019 में भी नाथूराम गोडसे को लेकर दिये बयान में काफी हंगामा मचा था। वर्ष 2019 में लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर बहस के दौरान डीएमके के नेता ए राजा ने गोडसे के उस कथन का जिक्र किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उसने महात्मा गांधी की हत्या क्यों की? जिस पर साध्वी प्रज्ञा ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते।

दरअसल बुधवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विट किया कि महामना मदन मोहन मालवीय जो महात्मा गांधी के अनुयायी रहे हैं, उन्होंने हिंदू महासभा स्थापित की। अखिल भारतीय कांग्रेस के 3 बार अध्यक्ष रहे। आज हिंदू महासभा के लोग महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के ट्विट पर भोपाल सांसद ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस हमेशा ही देशभक्तों के साथ दुव्र्यवहार किया है।
रेलवे स्टेशन के बाहर मृत मिले कई कबूतर, कुत्तों ने नोचा और उठाकर ले गए
यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like