मध्यप्रदेश

मुक्त हुए मध्य प्रदेश के कटनी जिले के 52 मजदूर, महाराष्ट्र के सोलापुर में थे बंधक

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
मुक्त हुए मध्य प्रदेश के कटनी जिले के 52 मजदूर, महाराष्ट्र के सोलापुर में थे बंधक
x
ज्यादा पैसे देने का लालच देकर मध्य प्रदेश के कटनी जिले से 52 मजदूरो को महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाया गया। लेकिन उन्हे काम तो ज्यादा लिया

मुक्त हुए मध्य प्रदेश के कटनी जिले के 52 मजदूर, महाराष्ट्र के सोलापुर में थे बंधक

कटनी. ज्यादा पैसे देने का लालच देकर मध्य प्रदेश के कटनी जिले से 52 मजदूरो को महाराष्ट्र के सोलापुर ले जाया गया। लेकिन उन्हे काम तो ज्यादा लिया जा रहा था लेकिन जो मजदूरी तय की गई थी वह देना तो दूर मजदूरों को घर नही जाने दिया जा रहा था। मजदूरों को बंधक बना कर उनसे काम लिया जा रहा था। साथ ही खाने तक का इंतजाम सही ढंग से नहीं किया जा रहा था। लेकिन कलेक्टर को जानकारी होते ही महारष्ट प्रशासन से बात कर मजदूरो को छुड़वाया गया।

मुक्त हुए मध्य प्रदेश के कटनी जिले के 52 मजदूर, महाराष्ट्र के सोलापुर में थे बंधक

मिली जानकारी के अनुसार बहोरीबंद तहसील के ग्राम धनवाही के दर्जन भर ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचकर अपने परिजनो को वापस बुलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को मामले की जानकार मिलते ही वह सक्रिय हो गई और बहोरीबंद एसडीएम रोहित सिसोनिया को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये।

एसडीएम ने मामले की जांच शुरू की और परिजनों से मिले नम्बर पर बात की जानकारी एकत्र की। ग्रामीणो की शिकायत सही पाई गई। जानकारी मिली कि मजदूरो को सोलापुर जिले के कंदल नामक गांव में रखा गया है।

उनसे गन्ना कटाई का काम लिया जारहा है। कलेक्टर द्वारा महारष्ट्र के अधिकारियो से समपर्क कर कार्रवाई की गई। जिसमे सभी बंधकों को महाराष्ट एसपी ने छापामार कार्यवाही कर सभी 52 श्रमिकों को मुक्त करवा गया। वही वाहन की व्यवस्था कर उन्हे मध्य प्रदेश उनके घर भेजा गया।

MP : रुपयों से भरा बैग पार, थाने पहुंच कर किसान ने दर्ज करवाई रिर्पोट

Covaxin टीका लगवाने वाले वाॅलंटियर दीपक की मौत पर मचा बवाल

परशुराम आश्रम पहुंचे पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सनकादिक महाराज से लिया आशीर्वाद

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story