मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चित्रकूट पहुंचे, कामदगिरी की लगाई परिक्रमा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चित्रकूट पहुंचे, कामदगिरी की लगाई परिक्रमा
x
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चित्रकूट पहुंचे, कामदगिरी की लगाई परिक्रमा सतना। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चित्रकूट पहुंचे, कामदगिरी की लगाई परिक्रमा

सतना। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गुरुवार को चित्रकूट दौरे पर पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार कोहरे के बीच भगवान की पूजा अर्चना की। श्री यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ 5 किलोमीटर की कामदगिरी परिक्रमा लगाई। इसके बाद सियाराम कुटी पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि वह दो बार पहले भी चित्रकूट आ चुके हैं। यहां से हमारी यादें जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़े : यह भी पढ़े : एमपीः अभियांत्रिक विभाग के सहायक का रिश्वत से रंगा हाथ, किसान से ले रहे थे 25 हजार रूपये

तत्पश्चात भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर पहुंचकर रोपवे से लखनलाल के दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने दुकानों में खिलौने भी खरीदे।

यह भी पढ़े : सतना : सड़क दुर्घटना में चार गंभीर, अस्पताल में भर्ती

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story