मध्यप्रदेश

प्रभात झा का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा : मध्यप्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस परेशान

Ankit Neelam Dubey
16 Feb 2021 6:42 AM GMT
प्रभात झा का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा : मध्यप्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस परेशान
x
प्रभात झा का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा : मध्यप्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस परेशान भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने

प्रभात झा का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा : मध्यप्रदेश में किसान नहीं कांग्रेस परेशान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में किसान नहीं बल्कि कांग्रेस परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि किसान परेशान होता तो उपचुनाव में 28 में से 19 सीटें भाजपा नहीं जीत पाती। श्री झा ने उक्त बातें राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पत्रकारों के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों को 8 हजार करोड़ रुपये बांटे गये हैं।

Amazon Hot Deals

उन्होंने कहा कि किसान नहीं कांग्रेस के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि रबी और खरीफ की खेती क्या होती है यह कमलनाथ नहीं जानते। केंद्र सरकार 23 फसलों पर एमएसपी दे रही है, उन फसलों के नाम कमलनाथ बताएं। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी की वर्षगांठ पर इटली चले गये। पार्टी के प्रति उनकी कितनी आस्था है, इससे यह समझा जा सकता है।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story