मध्यप्रदेश

सागर के विकास के लिए शिवराज सरकार ने खोल दिया पिटारा, खबर पढ़ आपको मिलेगी ख़ुशी....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:41 AM GMT
सागर के विकास के लिए शिवराज सरकार ने खोल दिया पिटारा, खबर पढ़ आपको मिलेगी ख़ुशी....
x
सागर के विकास के लिए शिवराज सरकार ने खोल दिया पिटारा, खबर पढ़ आपको मिलेगी ख़ुशी....सागर के विकास में बजट बाधा नहीं बनेगा। सागर का

सागर के विकास के लिए शिवराज सरकार ने खोल दिया पिटारा, खबर पढ़ आपको मिलेगी ख़ुशी….

सागर के विकास में बजट बाधा नहीं बनेगा। सागर का संपूर्ण विकास कर सागर को विकसित जिले की श्रेणी में प्रदेश के पटल पर स्थापित किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह बात गुरुवार को म्युनिसिपल स्कूल सागर में आयोजित स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में कही।

मंत्री श्री सिंह ने स्मार्ट क्लास के लोकार्पण के बाद कहा कि अब स्मार्ट शहर के साथ-साथ अब स्मार्ट क्लास से बच्चे विषयों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में विभिन्न गतिविधियों के लिए आधुनिक टाउन हॉल के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें। जिससे शीघ्र ही पंडित मोतीलाल नेहरू उमावि में टाउनहाल अपना आकार ले सके।

सागर के विकास के लिए शिवराज सरकार ने खोल दिया पिटारा, खबर पढ़ आपको मिलेगी ख़ुशी....

नौ करोड़ से अधिक लागत की परियोजना एक्सट्रामार्क्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड स्मार्ट स्कूल परियोजना के अंतर्गत 9 स्कूलों में कुल 72 कक्षाओं को (जिसमें 48 डिजिटल क्लास रूम, 9 आई.टी. लेब, 7 साइंस लेब व 6 डिजिटल पुस्कालय शामिल हैं ) स्मार्ट क्लास रूम के तौर पर विकसित किया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन माह पूर्व मंत्री श्री सिंह ने इस कार्य का भूमि-पूजन किया था।

भगवान परशुराम आश्रम में बुलडोजर चलाने वालो पर बिफरे रीवा के कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, कहा डाला कुछ ऐसा…

सागर की म्यूनिसिपल स्कूल, तीन बत्ती, सागर, ज्ञानोदय विद्यालय, सागर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय क्र.01 सागर, पं.रविशंकर शुक्ल कन्या उच्च. माध्य. विद्यालय, सागर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्जी, सागर शासकीय माध्यमिक बालक शाला, सुभाष नगर, सागर, डी.एन.सी.बी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छावनी परिषद्, सागर, न्यू केन्ट प्राथमिकध्माध्यमिक कन्या हाई स्कूल, छावनी परिषद्, सागर को स्मार्ट स्कूल बनाया गया है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुलभ बनाने के लिए चकराघाट से बस स्टेण्ड, बस स्टेण्ड से तिली चौराहे तक एलीवेटेड कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर की दूध डेयरी विस्थापन एवं ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के लिये शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

श्री सिंह ने कोरोना संक्रमण को रोकने में कमिश्नर सागर संभाग, कलेक्टर सागर को बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ी प्रसन्नता की बात है कि जहां पूरे देश में कोरोना महामारी चरम सीमा पर थी, वहीं हमारा सागर आप सभी की जागरूकता एवं सजगता से महामारी को रोकने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि अभी भी कोरोना गया नहीं है और जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक मास्क ही सबसे अच्छी वैक्सीन है।

मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने कर दिया कुछ ऐसा, पढ़ ले जरूरी खबर…

विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर अब बदलकर विकासशील शहर बन रहा है। उसी दिशा में सागर विकसित शहरों की श्रेणी में शामिल होगा। उन्होंने सागर के लिए एक अत्याधुनिक टाउन हॉल की आवश्यकता भी बताई।

स्टार्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क सिस्टम से जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शहर को वर्षा के जल भराव की स्थिति से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत एक महत्वपूर्ण परियोजना का क्रियान्वयन किया गया है। इसमें 52.02 करोड़ रूपये की लागत से नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्टार्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क सिस्टम तैयार किया गया है।

इसे मुंबई की लैंडमार्क कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना में नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 9.8 कि.मी. के बड़े नाले एवं 41.4 कि.मी. के मझोले नाले सम्मिलित हैं। परियोजना के द्वारा प्रमुख रूप से शहर में वर्षा के जल भराव की समस्या का निराकरण होगा।

स्मार्ट सिटी द्वारा विगत वर्षों की अधिकतम वर्षा के अनुमान (हाईड्रोलोजिकल सर्वे) के अनुसार क्रास सेक्सन तैयार किये गये है। इस परियोजना के पूर्ण होने से नालों के कैंचमेंट एरिया की गणना अनुरूप क्रॉस सेक्सन भी डिजाईन किये गये है।जल भराव की समस्या को दूर करने के साथ साथ यह परियोजना भू-गर्भ जल के संचय के लिये भी लाभकारी होगी। साथ ही भविष्य में यह परियोजना पर्यावरण हितैषी साबित होगी।

इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि संभागायुक्त एवं नगर निगम प्रशासक श्री मुकेश शुक्ला, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, नगर निगम कमिश्‍नर श्री आर.पी. अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत एवं नागरिक उपस्थित थे।

अमीरों को फंसाने पब में सुंदर चेहरे भेजती थी ड्रग वाली आंटी

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story