मध्यप्रदेश

भगवान परशुराम आश्रम में बुलडोजर चलाने वालो पर बिफरे रीवा के कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, कहा डाला कुछ ऐसा...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:41 AM GMT
भगवान परशुराम आश्रम में बुलडोजर चलाने वालो पर बिफरे रीवा के कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, कहा डाला कुछ ऐसा...
x
भगवान परशुराम आश्रम में बुलडोजर चलाने वालो पर बिफरे रीवा के कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, कहा डाला कुछ ऐसा...रीवा: जिला कांग्रेस कमेटी

भगवान परशुराम आश्रम में बुलडोजर चलाने वालो पर बिफरे रीवा के कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, कहा डाला कुछ ऐसा…

रीवा: जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नरायण शुक्ल भगत व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा पर हिन्दू संस्कृति धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह अतिक्रमण का नाम देकर शहर के इटौरा बायपास स्थित हिंदू धर्म के आस्था के केंद्र भगवान विष्णु के अवतार परशुराम आश्रम में बुलडोजर चलाया वह भारतीय जनता पार्टी के चाल और चरित्र को उजागर करता है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का ये कैसा अतिक्रमण विरोधी अभियान की वार्ड 7 में अतिक्रमण कर भगवान हनुमानजी जी का मंदिर का निर्माण कराना और भगवान परशुराम जो सभी के आस्था के केंद्र है उनके मंदिर स्थित आश्रम को अतिक्रमण नाम देकर बुलडोजर से गिरवाना यह जनता के समझ मे नही आ रहा है.

यही नही कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने यह भी कहा कि चुनाव के पहले जनता के बीच धर्म हिन्दू मंदिर और सत्ता की कुर्सी पाते ही सबसे अधिक अत्याचार हिन्दू धर्म संस्कृति में ही भाजपा करती है जिसका उदाहरण है परशुरामजी के आश्रम में जनमानस के विरोध के बाबजूद बुलडोजर चलवाना।

रीवा: घटिया खाद्य सामग्री बेचने वालो पर चला प्रशासन का डंडा, 2 लाख का ठोका जुर्माना …

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने यह प्रदर्शित कर दिया कि उनका निजी हित सर्वोपरि है इनकी करनी और कथनी में अंतर है यदि अंतर न होता तो कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम व्यवसाई के हांथ में नही कलाकारों के मंच के लिए निशुल्क होता।

भगवान परशुराम आश्रम में बुलडोजर चलाने वालो पर बिफरे रीवा के कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, कहा डाला कुछ ऐसा...

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कभी भी धर्म जाति की राजनीति नही कि उसकी सोच व कार्य सर्व समाज व धर्म की रही है तथा कहा कि कांग्रेस ने 15 माह के कमलनाथ जी के सरकार में जिले के भैरवनाथ मंदिर, लक्ष्मण बाग, चिराहुला नाथ, बसामान मामा मंदिर व परिसर के विकास के लिए फंड (राशि) उपलब्ध कराया तथा भगवान राम जी की तपोभूमि चित्रकूट से रामपथ गमन की स्वीकृति व बजट दिया बार-बार चिलाने का कार्य भाजपा की तरह नही किया.

यही नही भारतीय जनता पार्टी के लोग जो बातें बड़ी-बड़ी तो करते हैं और ब्राह्मण कुल शिरोमणि परशुराम जी के आश्रम में बुलडोजर चलवा दिए जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करते हैं यह मांग करती है कि भाजपा पश्चात्ताप करने बजरंग नगर गेट की शासकीय भूमि में भगवान परशुरामजी का आश्रम बनबाकर हिन्दू सनातन धर्म के लोगो के आस्था के साथ न्याय करे ।

मध्यप्रदेश में बड़ी घोषणा: चुनाव के दौरान शासकीय कर्मचारी की कोरोना से मृत्यु होने पर मिलेगा इतने लाख रूपए..

Satna : प्रेम-प्रसंग में युवक की ऐसे हुई हत्या की देखने वालों के खड़े हो गये रोगटे

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story