भोपाल

भोपाल: विक्रांत भूरिया बने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:41 AM GMT
भोपाल: विक्रांत भूरिया बने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
x
युवा कांग्रेस में चुनाव की शुरूआत 2011 से हुई है। सबसे पहले प्रियव्रत सिंह और फिर कुणाल चैधरी अध्यक्ष बने थे। इसके तकरीबन 7 साल बाद अब 2020

भोपाल: विक्रांत भूरिया बने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस में चुनाव की शुरूआत 2011 से हुई है। सबसे पहले प्रियव्रत सिंह और फिर कुणाल चैधरी अध्यक्ष बने थे। इसके तकरीबन 7 साल बाद अब 2020 चुनाव कराए गए जहां घोषित नतीजे में कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

भोपाल: विक्रांत भूरिया बने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष के लिये 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। जिनमें सबसे ज्यादा वोट विक्रांत को मिले हैं। उन्होंने संजय यादव और विवेक त्रिपाठी को मात दी है। विक्रांत ने संजय को 20420 वोट से हराया।

भूरिया को 40850 वोट मिले। संजय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अजीत बोरासी, प्रतिमा मुदगल, विपिन वानखेड़े को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विवेक त्रिपाठी सहित 6 लोगों को सचिव बनाया गया है।

सीधी: धोखाधड़ी कर पांच हजार रुपये बैंक खाता से उड़ाये

मध्य प्रदेश में स्कूलों को फिर खोलने के लिए SOP जारी, APP के जरिये ली जाएगी अटेंडेंस

Corona Update : जानिए देश और मध्य प्रदेश का कोरोना विश्लेषण

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story