मध्यप्रदेश

आज मध्यप्रदेश के किसानों को सम्बोधित करेंगे PM MODI, देशभर के किसानों की टिकी रहेगी नजर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:41 AM GMT
आज मध्यप्रदेश के किसानों को सम्बोधित करेंगे PM MODI, देशभर के किसानों की टिकी रहेगी नजर
x
आज 18 दिसंबर को PM Narendra Modi मध्यप्रदेश के किसानों को सम्बोधित करने जा रहें हैं। मध्यप्रदेश के किसानों के जरिए वे देश भर के

भोपाल। आज 18 दिसंबर को PM Narendra Modi मध्यप्रदेश के किसानों को सम्बोधित करने जा रहें हैं। मध्यप्रदेश के किसानों के जरिए वे देश भर के किसानों को नए कृषि कानूनों के फायदे बताएंगे। इस दौरान देश भर के किसानों की नजर PM MODI के इस सम्बोधन पर टिकी रहेंगी।

बता दें तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का आज 23वां दिन है। किसान कानून वापसी पर अड़े हैं। इस बीच सरकार अलग-अलग तरीकों से किसानों को समझाने-मनाने में जुटी है।

प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों को 16 सौ करोड़ की राहत राशि वितरित करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज

इस बीच दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहें किसानों का नया बयान सामने आया है। किसानों का कहना है कि PM MODI को सीधे किसानों से बात करनी चाहिए। कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेंगे।

आंदोलित किसानों का कहना है कि वे कृषि कानूनों के खिलाफ लंबी लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। ठंड को देखते हुए ज्यादा टेंट लगा रहे हैं।

इधर राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन रायसेन में 18 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिये।

आज मध्यप्रदेश के किसानों को सम्बोधित करेंगे PM MODI, देशभर के किसानों की टिकी रहेगी नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कलेक्टर किसान महासम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दें। अपने जिले के सभी किसानों तक सम्मेलन की सूचना आज ही पहुंचायें। राज्य स्तरीय कार्यक्रम रायसेन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वेबिनार तथा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रत्येक जिले के कम से कम एक हजार किसान जुड़ेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दूरदर्शन तथा अन्य क्षेत्रीय चैनलों में दोपहर एक बजे से सजीव प्रसारण किया जायेगा।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

35 लाख किसानों के खाते में 16 सौ करोड़ राहत राशि वितरित करेंगे शिवराज

सम्मेलन के माध्यम से आपदा पीड़ित प्रदेश के 35 लाख से अधिक किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 16 सौ करोड़ रूपये की राहत राशि का वितरण किया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मेलन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होकर दोपहर दो बजे किसानों को संबोधित करेंगे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story