मध्यप्रदेश

पति से नाराज पत्नी ने 13 साल में 11 बार भेजा पति को जेल, और फिर 14वें वर्ष पत्नी ने कर दिया.....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
पति से नाराज पत्नी ने 13 साल में 11 बार भेजा पति को जेल, और फिर 14वें वर्ष पत्नी ने कर दिया.....
x
पति को 13 साल के अंतराल में 11 बार जेल की हवा खिला दी। वहीं दोनों ने दूसरी शादी भी नही की। पिता के पास दोनों बच्चे रह रहे हैं। वही 14 वर्ष

पति से नाराज पत्नी ने 13 साल में 11 बार भेजा पति को जेल, और फिर 14वें वर्ष पत्नी ने कर दिया…..

बैतूल। जीवन भर साथ जीने मरने की कसम खाने के बाद भी ऐसा क्या हुआ कि पत्नी ने अपने पति को 13 साल के अंतराल में 11 बार जेल की हवा खिला दी। वहीं दोनों ने दूसरी शादी भी नही की। पिता के पास दोनों बच्चे रह रहे हैं। वही 14 वर्ष बाद एक चमत्कार हुआ और पति-पत्नी आपस में लोक अदातल में आवेदन देकर आपस में एक हो गये। इस पति-पत्नी के पुनः एक होने में किसी और का नही उनके दोनों बच्चों ने अहम रेाल अदा किया।

पति से नाराज पत्नी ने 13 साल में 11 बार भेजा पति को जेल, और फिर 14वें वर्ष पत्नी ने कर दिया.....

14 साल पहले टूटी रिश्ते के डोर फिर बंध गई

बैतूल जिले के सारणी के रहने वाले चंद्रशेखर और ममता सादी के कुछ वर्षाें मंे ही पारिवारिक विवाद के कारण अलग हो गये थे। दोनों को आपसी विवाद इतना बढ़ा कि मामला अदालत तक जा पहुंचा। वही ममता ने पति चंद्रशेखर को अलग-अलग समय में रिर्पोट कर 11 बार जेल की हवा खिला दी।

ममता ने जान से मारने की धमकी से लेकर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना के साथ ही मारपीट का मामला दर्ज करवा चुकी है। लेकिन एक बार बेटे की तबियत खराब होने पर उसके इलाज में जुटे पति को देखकर पत्नी का दिल पसीज गया और दोनेा ने एक होने की सोच ली।

लोक अदालत में खत्म हुआ 11 वर्ष का वनबास

लोक अदालत में जब वनवास खत्म होने को हुए तो दोनों के चेहरों पर मुस्कुराहट और आंखों में खुशी के बहते आंसू ने दोने के मन में जीम मैल को धो दिया। दोनों ने एक दूसरे को पुनः फूलों की माला पहना कर एक हो गये। इसके गवाह बने एडीजे और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मंडलोई और अधिवक्ता अजय चैहान के प्रयास सफल हुए।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story