भोपाल

मंत्री पद जाते ही नोटिस जारी, बढ़ गई मंत्रीजी की परेशानी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
मंत्री पद जाते ही नोटिस जारी, बढ़ गई मंत्रीजी की परेशानी
x
पद का क्या महत्वा होता है यह वही जान सकता है जो उस पद पर रहा हो। तो वहीं पद जाने के बाद होने वाली परेशानी को भी वहीं जान सकता है।

मंत्री पद जाते ही नोटिस जारी, बढ़ गई मंत्रीजी की परेशानी

भोपाल। पद का क्या महत्वा होता है यह वही जान सकता है जो उस पद पर रहा हो। तो वहीं पद जाने के बाद होने वाली परेशानी को भी वहीं जान सकता है। वर्तमान समय में उप चुनाव में हार का समना करने के बाद कई मंत्रियांें को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। तो वही पद जाने के बाद अब नोटिस का दौर शुरू हेा गया।

अभी हाल के समय की बात करेें तो हारे हुए मं़त्री को बंगला खाली करने नोटिस भेजा गया है। ऐसे में बंगला खाली करने में सारा सामान इधर से उधर करने में भारी परेशानी का सामना करना पडेगा। हार की वजह से मंत्री न बन पाने की स्थिति में पूर्व मंत्री इमरती देवी को अब सरकारी बंगला भी खाली करना पडेगा।

पहले संगठन विस्तार फिर मंत्रीमण्डल, भाजपा कार्यकारणी की बैठक में अंहम फैसले

जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए नोटिस जारी कर दिया है। इसनके साथ ही कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे लाखन सिंह यादव को भी सरकारी पत्र जारी किया गया है। जिसमें उनसे कहा गया है कि वह भी सरकारी बंगला खाली करें।

बंगला एलाट करने का क्या है नियम

सरकार में शामिल होकर मंत्री पद मिलने पर सरकारी काम-काज सहज और सरल तरीके से चलता रहे इसके लिए मंत्रियों को शासकीय बंगले दिये जाते हैं। नियम के अनुसार मंत्री पद पर रहने के दौरान बंगला एलाट किया जाता है। कि तो वही अगर किसी कारण वस मंत्री पद चला जाता है तो नियमानुसार बंगला खारी करना पड़ता है। पूर्व मंत्री रही इमरती देवी को तथा लखन सिंह को पीडब्ल्यूडी ने एक पत्र जारी कर बंगला खाली करने के लिए कहा है। क्योकि बंगला खाली करने के बाद ही आने वाले नये मंत्रियांे को आवंटित किया जायेगा।

किसे कहां मिला था बंगला

जनाकारी के अनुसार इमरती देवी को झांसी रोड पर 44 ए बंगला अलॉट किया था। वह कांग्रेस सरकार से भाजपा में आई और उन्हे मंत्री बनाया गया था। तभी उन्हे बंगला भी एलाट किया गया था। लेकिन दल बदल कानून की वजह से पार्टी बदलने वाले नेताओं को पुनः चुनाव में जाना पड़ता है।

विगत दिनों हुए उप चुनाव में इमरती देवी को हार का सामना करना पड़ा। अब इमरती देवी को 2 दिसंबर को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नोटिस जारी कर बंगला खाली करने को कहा है। इसी तरह लाखन सिंह को कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी ने रेसकोर्स रोड स्थित 35 नंबर बंगला अलाॅट किया था।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story