मध्यप्रदेश

टोल प्लाजा के कर्मचारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत 5 गंभीर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
टोल प्लाजा के कर्मचारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत 5 गंभीर
x
टोल प्लाजा में अनियंत्रित ट्रक ने टोल प्लाजा के तीन कर्मचारियों को रौंद दिया। जहां घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायल

टोल प्लाजा के कर्मचारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत 5 गंभीर

रीवा। नेशनल हाइवे 30 सोहागी पहाड़ पर स्थित टोल प्लाजा में अनियंत्रित ट्रक ने टोल प्लाजा के तीन कर्मचारियों को रौंद दिया। जहां घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में दौड़ रहा था। घटना के बाद टोला प्लाजा में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

बताया गया है कि बुधवार की रात लगभग 8 बजे के आसपास रीवा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टोल प्लाजा में रुकने की बजाय फर्राटा मारते हुए तीन टोल प्लाजा कर्मियों को कुचल दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया गया है कि टोला प्लाजा कर्मी वाहनों को लेन के क्रम में व्यवस्थस्थित करा रहे थे तभी ट्रक ने रौंद दिया।

घटना की जानकारी होने पर सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान ब्रम्हानंद त्रिपाठी निवासी मऊगंज, रघुवर मिश्रा निवासी चिल्ला व अनुपम शुक्ला के रूप में की गई है। वहीं घटना कारित करने वाला ट्रक नारीबारी उत्तरप्रदेश के अखिलेश शुक्ला का बताया गया है।

ये हुए घायल

घटना में तैनात 2 सुरक्षा गार्ड भी ट्रक की चपेट में आ गए। बताया गया है कि ट्रक को रोकने का प्रयास कर रहे सुरक्षा गार्ड श्रवण तिवारी एवं देवाशीष त्रिपाठी वाहन की ठोकर से घायल हो गये हैं। इनके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया गया है कि तेज रफ्तार ट्रक पास ही खड़े वन विभाग के वाहन को भी ठोकर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया है।

मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

गुरुवार को त्योंथर सिविल अस्पताल में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर हंगामा की स्थिति निर्मित रही। एएसपी विजय डाबर सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतकों के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। मौके पर एसडीएम संजीव पाण्डेय भी मौजूद रहे।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story