भोपाल

महेन्द्र सिंह धोनी को आया पसंद, कह दिया बुलाओ कड़कनाथ को

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
महेन्द्र सिंह धोनी को आया पसंद, कह दिया बुलाओ कड़कनाथ को
x
प्रदेश के झाबुआ में पाये जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के मुर्गे कड़कनाथ एक बार फिर चर्चा में हैं। काले रंग का दिखने वाला यह कड़कनाथ पोषक तत्वों

महेन्द्र सिंह धोनी को आया पसंद, कह दिया बुलाओ कड़कनाथ को

भोपाल। प्रदेश के झाबुआ में पाये जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के मुर्गे कड़कनाथ एक बार फिर चर्चा में हैं। काले रंग का दिखने वाला यह कड़कनाथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अन्य मर्गों की अपेक्षा इसमें सर्वाधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

महेन्द्र सिंह धोनी को आया पसंद, कह दिया बुलाओ कड़कनाथ को

प्रदेश के साथ-साथ देश में अपनी पहचान बनाने वाले झाबुआ के कड़कनाथ क्रिकेट जगत के जाने-माने खिलाडी़ महेन्द्र सिह धोनी को पसंद आ गये हैं। धोनी ने कडकनाथ पालने अपने रांची स्थित फार्महाउस में व्यवस्था करते हुए कह दिया कि मंगाओ कड़कनाथ को। तो वहीं 2000 हजार कड़कनाथ चूजों को भी मंगवा लिया है।

दुर्लभ प्रजाति है कड़कनाथ

झाबुआ में पाया जाने वाला यह कड़कनाथ मुर्गा दुर्लभ प्रजाति का है। प्रदेश सरकार इसके संरक्षण और संवर्धन की ओर विशेष ध्यान दे रही है। प्रदेश के कई विटनरी कालेजों में इन्हे संरक्षित किया गया है। कड़कनाथ पर कई प्रयोग भी चल रहे हैं। बताया जाता है कि कड़कनाथ में सामान्य मुर्गो की अपेक्षा ज्यादा प्रोटीन होता है। यह काले रंग का दिखाई देता है।और खाने में भी सबसे ज्यादा स्वादिष्ट बताया गया है।

कोरोना काल में बढ़ी मांग

जानकारों की माने तो पता चलता है कि कड़कनाथ खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जैसे-जैसे कड़कनाथ के सम्बंध में जानकारी बढ़ती जा रही है वैसे ही इसकी डिमांड भी बढ गई है। कोरोना काल में इसकी सबसे ज्याद मंाग बजार में रही है। लोगों को महंगे दाम में भी कड़कनाथ नहीं मिल रहे थे।

क्या धोनी बनेंगे ब्रांड एंबेसेडर

जैसे ही यह खबर मीडिया के माध्यम से चार्चा में आई कि महेन्द्र सिह धोनी ने कडकनाथ को अपने रांची फार्महाउस में पाल रहे हैं। तो वही प्रदेश में धोनी को ब्रांड एंबेसेडर बनाने की बाते शुरू हो गई हैं।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story