मध्यप्रदेश

गजब मध्यप्रदेश का अनोखा कलेक्टर, खुद पर ही लगा दिया जुर्माना..

गजब मध्यप्रदेश का अनोखा कलेक्टर, खुद पर ही लगा दिया जुर्माना..
x
मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क /राजगढ़: राजगढ़ में कलेक्टर ने अलग ही मिशाल पेश की है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लंबित प्रकरण मामले में खुद पर जुरमाना

मध्यप्रदेश न्यूज़ डेस्क /राजगढ़: राजगढ़ में कलेक्टर ने अलग ही मिशाल पेश की है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने लंबित प्रकरण मामले में खुद पर जुरमाना लगाया है।

प्रदेश में यह पहला अजीबो गरीब मामला सामने आया जिसमे कलेक्टर ने खुद पर ही जुर्माना लगाया हो।1 दिसंबर को राजगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सीएम हेल्पलाइन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास आदि कई विभागों की समीक्षा कर रहे थे।जिनमें लंबित प्रकरणों की एक लंबी फेहरिस्त उन्हें देखने को मिली।जिस पर कार्यवाही करते हुए नीरज कुमार सिंह ने अपने साथ-साथ विभाग से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी जुर्माना लगाया।

रायगढ़ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने 140 शिकायतों के लंबित होने पर 1 लाख जुर्माना से अधिक लगाया है।

नीरज कुमार सिंह ने प्रत्येक शिकायत पर 100 रुपये जुर्माना राशि दंड स्वरूप लगाया।कलेक्टर महोदय ने सभी कर्मचारी और अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के भीतर जल्द से जल्द इन सभी लंबित शिकायतों का निराकरण एवं निवारण किया जाए।नीरज कुमार सिंह ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सभी विभागों की समीक्षा उन्हीं के द्वारा की जानी होती है।और लंबित प्रकरणों का निराकरण समय पर न होने पर अंततोगत्वा दायित्व उन्हीं पर बनता है तो सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उनका भी दायित्व देखते हुए उन्होंने खुद पर भी हर्जाना लगाया।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story