भोपाल

जब औचक निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री, कर्मचारी रह गये दंग, मंत्रीजी ने कही.....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
जब औचक निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री, कर्मचारी रह गये दंग, मंत्रीजी ने कही.....
x
ऊर्जा मंत्री औचक निरीक्षण करने रात के समय विद्युत सब स्टेशन पहुंच गये। अचानक मंत्री को देखकर कर्मचारी दंग रह गये तो वहीं मंत्री जी ने

जब औचक निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री, कर्मचारी रह गये दंग, मंत्रीजी ने कही…..

भोपाल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री औचक निरीक्षण करने रात के समय विद्युत सब स्टेशन पहुंच गये। अचानक मंत्री को देखकर कर्मचारी दंग रह गये तो वहीं मंत्री जी ने कर्मचारियों से विद्युत सम्बंधी जानकारी एकत्र करने लगे। मंत्री जी को ऐसा करता देख कुछ कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियो को दी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार देर रात 8 बजे विद्यानगर सब स्टेशन और रेत घाट विद्युत सब स्टेशन निरीक्षण किया। वही बाद में रात 9 बजे लालघाटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण पर गये ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सब स्टेशन में तैनात कर्मचारियांे से सीधा सवाल करते हुए पूछ लिया कि बिजली कितनी बार ट्रिप करती है और क्यों। जिस पर कर्मचारियांे ने रजिस्टर दिखाकर जानकारी दी।

कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि

विद्युत सब स्टेशन निरीक्षण पर गये ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कार्य के दौरान उपकरणों की आवश्यकता होती है। जब कर्मचारी सुरक्षित रहेगा तभी तो काम हो सकता है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। वही श्री तोमर ने अधिकारियों को कर्मचारियों की आवश्यकता का ध्यान रखने स्टेशनों का नियमित निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये।

दोस्त ने दिया धोखा, पहले शराब पिलाई, मारपीट की और बाद में केरोसिन डाल जिंदा जलाया

उपभोक्ताओं से की मुलाकात

ऊर्जा मंत्री ने स्टेशनो का दौरा करने के बाद उपभोक्ताओं से मुलाकात की और बिजली व्यवस्था का हाल जाना। बताया गया है कि उपभेाक्ताओं ने भी संतुष्टी जताई। इस दौरान कम्पनी के चीफ इंजीनियर व अन्य अधिकारी मौजूद थे। श्री तोमर ने विद्या नगर स्टेशन और रेत घाट स्टेशन के सम्बंध में अधिकारियांे से जानकारी ली।

वरिष्ठ पत्रकार एवं रीवा रियासत वेब पोर्टल के संस्थापक प्रदीप द्विवेदी का 54 वर्ष की उम्र में भोपाल में निधन

मंडी गए किसानों में विवाद, चली गोली, दो किसान घायल

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story