मध्यप्रदेश

शराब पार्टी फिर युवक को जिन्दा जलाया, यह है कत्ल की कहानी : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
शराब पार्टी फिर युवक को जिन्दा जलाया, यह है कत्ल की कहानी : REWA NEWS
x
शराब पार्टी फिर युवक को जिन्दा जलाया, यह है कत्ल की कहानी : REWA NEWS युवक की निर्मम हत्या किए जाने की यह घटना जिले के सेमरिया थाना के

शराब पार्टी फिर युवक को जिन्दा जलाया, यह है कत्ल की कहानी : REWA NEWS

रीवा (REWA NEWS) । युवक की निर्मम हत्या किए जाने की यह घटना जिले के सेमरिया थाना के बधंवा गांव की है। गांव के ही प्रद्युमन दुबे का जला हुआ शव रविवार की सुबह गांव के लोगो ने देख और पुलिस को इसकी सूचना दिए। मौके पर पहुची पुलिस एफएसएल के मदद से हत्या मामले की गुप्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

मारपीट करने के बाद जिन्दा जलाया

जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि युवक पर पहले पत्थर से हमला करके जमकर मारपीट की गई और फिर तेल डालकर उसे जला दिए गया है। जली हुई लाश का पुलिस रीवा मेडिकल कालेज में जांच करा रही है। जिससे युवक के कत्ल की पूरी स्थित स्पष्ट हो सके।

शराब पार्टी फिर युवक को जिन्दा जलाया, यह है कत्ल की कहानी : REWA NEWS

हुई थी शराब पार्टी

सेमरिया पुलिस को मौके पर शराब की बाटल तथा खून से लगा हुआ पत्थर मिला है। जिससे माना जा रहा है कि हमलाबरो ने मृतक को पहले शराब पिलाया और फिर पत्थर से हमला करने उसे जला दिया है।

किसानों की आड में हिंसक आंदोलन करवाना चाहती है कांग्रेसः शिवराज

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story