भोपाल

निवार से छटने लगे बादल, प्रदेश में बढ़ेगी जोरदार ठंड

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
निवार से छटने लगे बादल, प्रदेश में बढ़ेगी जोरदार ठंड
x
ठंड में बाधा बन रहे बादल अब चक्रवाती तूफान निवार के चलते छटने लगे है। जिससे एक बार फिर प्रदेश में जोरदार ठंड पड़ने के आसर बन रहे है।

निवार से छटने लगे बादल, प्रदेश में बढ़ेगी जोरदार ठंड

भोपाल। तेज ठंड में बाधा बन रहे बादल अब चक्रवाती तूफान निवार के चलते छटने लगे है। जिससे एक बार फिर प्रदेश में जोरदार ठंड पड़ने के आसर बन रहे है।

बादलों के हटने से शनिवार को सुबह से ही धूंप खिली हैं वही धूंप का असर कंम होने के साथ ही ठंड के तेवर भी तेज हो गए। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना है।

पहुचने लगी है बर्फीली हवा

उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हुई हैं। उसकी हवा मप्र में भी पहुच रही है। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम के इस बदलांव से दिन और रात के तापमान में अंतर भी दर्ज किया जा रहा है।

तापमान पर एक नजर

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इन दिनों अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस है।। आर्द्रता सुबह के समय 66 प्रतिशत और शाम का 59 प्रतिशत थीं। उत्तरी हवा 4 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही है।

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story