भोपाल

MP News : बेस्ट ऑफ फाइव योजना होगी बंद

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:39 AM GMT
MP News : बेस्ट ऑफ फाइव योजना होगी बंद
x
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बेस्ट ऑफ फाइव योजना बंद करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर

MP News : बेस्ट ऑफ फाइव योजना होगी बंद

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बेस्ट ऑफ फाइव योजना बंद करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को करना है। ज्ञात हो कि दसवीं के विद्यार्थियों का गणित व अंग्रेजी का रिजल्ट बिगड़ने के बाद बेस्ट आॅफ फाइव योजना शुरू की गई थी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं परीक्षा का परीक्षा परिणाम 3 साल पहले तक 50 फीसदी के आसपास रहा था।

3 पहले दसवीं में आधे से अधिक विद्यार्थी फेल हो गए थे। इसे देखते हुए पढ़ाई का स्तर सुधारने की बजाय स्कूल शिक्षा विभाग ने परिणाम सुधारने के लिए हेरा फेरी शुरू कर दी। दसवीं में एक विषय को ही कम कर दिया गया। इसके तहत विभाग दसवीं में पूरे 6 विषयों की परीक्षा लेगा। इसमें जिन पांच विषयों में छात्रों के सबसे ज्यादा नंबर होंगे उस आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इससे परिणाम बढ़ेगा।

विद्यार्थियों की गणित और अंग्रेजी में रुचि कम हुई

बेस्ट आॅफ योजना लागू होने के बाद 2018-19 और 2019-20 में दसवीं का परिणाम बढ़ा लेकिन खास बात यह रही कि करीब आधे विद्यार्थी गणित में फेल हो गए। बेस्ट आॅफ फाइव लागू होने के बाद दसवीं के विद्यार्थियों ने गणित विषय में रुचि कम कर दी। वहीं अंग्रेजी का भी महत्व घट गया।

गणित में 4 लाख विद्यार्थी हुए फेल

बेस्ट आॅफ फाइव योजना के कारण अधिकांश विद्यार्थियों ने गणित विषय की तैयारी में ध्यान नहीं दिया। इसका नतीजा यह निकला कि दसवीं में आठ लाख 81 हजार विद्यार्थियों में से करीब 4 लाख विद्यार्थी फेल हो गये थे। वहीं अंग्रेजी 2.50 लाख विद्यार्थी फेल हो गये थे।

त्यौहारों में छूट, अब हो रही कार्रवाई, प्रशासन की अजब-गजब कहानी : REWA NEWS

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story